फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIT 3: तो नवंबर में नहीं होगी नानी की 'हिट 3' की शूटिंग! अभी तो निर्देशक ने फाइनल स्क्रिप्ट ही नहीं सुनाई

Fri, 28 Jun 2024 08:56 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नानी की नई फिल्म 'हिट 3' का निर्देशन सैलेश कोलानू करेंगे। इस फिल्म को लेकर ताजा जानकारी यह है कि अभी तक निर्देशक ने इसकी फाइनल स्क्रिप्ट नानी को नहीं सुनाई है।
विज्ञापन
नानी - फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैचुरल स्टार नानी का करियर सातवें आसमान पर है। वो लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। ऐसे में उनके प्रशंसक उनकी हर नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों नानी 'सारिपोधा सानिवारम' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इसके अलावा एक और फिल्म है, जिसकी वजह से नानी चर्चा में हैं और उस फिल्म का नाम है- 'हिट 3'।

विज्ञापन


Kinky Friedman Passed Away: किंकी फ्राइडमैन का निधन, 79 वर्ष की आयु में कहा दुनिया को अलविदा

नानी को फाइनल स्क्रिप्ट सुनाना बाकी, उसके बाद होगा शूटिंग पर फैसला 
'हिट 3' का निर्देशन सैलेश कोलानू करेंगे। इस फिल्म को लेकर तरह-तरह की खबरें चल रही हैं। जैसे- एक खबर यह चल रही थी कि फिल्म की शूटिंग 2024 के नवंबर महीने में शुरु हो जाएगी। अब तेलुगु 123 की एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह खबर झूठी है और असल बात तो कुछ और ही है, जिसे सुनकर आप चौंक भी सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्देशक सैलेश ने तो अभी नानी को फाइनल स्क्रिप्ट ही नहीं सुनाई है। 'हिट 3' की कहानी को सुनने के बाद ही नानी यह तय करेंगे कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Jennifer Lopez: तलाक के अफवाहों के बीच बेन एफ्लेक के ऑफिस में दिखीं जेनिफर, फैंस बोले- ये प्यार है या व्यापार!

'सारिपोधा सानिवारम' में दिखेगी नानी और प्रियंका मोहन की जोड़ी
'सारिपोधा सानिवारम' की बात करें तो यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के जरिए निर्देशक विवेक अथरेया और अभिनेता नानी एक बार फिर साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 'अंते सुंदरानिकी' में साथ काम किया था। कुछ दिन पहले ही इसका पहला गाना 'गरम गरम' रिलीज किया गया था। इस गाने को विशाल ददलानी ने गाया है। गाने का संगीत जेक्स बिजॉय द्वारा तैयार किया गया है। वहीं, सनपति भारद्वाज ने गाने को लिखा है। 'सारिपोधा सानिवारम' में नानी के साथ-साथ प्रियंका मोहन भी मुख्य किरदार अदा कर रही हैं और इनके अलावा साई कुमार और एसजे सूर्या भी परदे पर अहम रोल निभाते हुए दिखाई देंगे।

Bigg Boss: बिग बॉस के इन प्रतियोगियों पर लगा फेक शादी रचाने का आरोप, सूची में शामिल शहनाज से राखी तक के नाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें