फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: सिनेमाघरों से ओटीटी पर नहीं जाएगी आमिर की 'सितारे जमीन पर', जानें फिर कहां होगी रिलीज ?

Fri, 09 May 2025 06:09 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan: आमिर खान अपनी फिल्मों को हिट कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अब आमिर अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर के साथ भी एक नया प्रयोग करने का सोच रहे हैं। जानिए क्या है वो नई रणनीति।
विज्ञापन
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म 20 जून को रिलीज होनी है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था। अब फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आ रही है। अक्सर फिल्म प्रमोशन में नए-नए तरीके अपनाने वाले आमिर खान इस बार अपनी फिल्म को लेकर नया प्रयोग करने जा रहे हैं । क्योंकि ऐसी चर्चाएं हैं कि आमिर खान अपनी फिल्म को ओटीटी पर नहीं लाएंगे। वो पे-पर-व्यू मॉडल के तहत अपनी फिल्म को यूट्यूब पर लाएंगे।

ओटीटी पर नहीं आएगी ‘सितारे जमीन पर’ !

विज्ञापन

‘सितारे जमीन पर’ को लेकर जो ताजा रिपोर्ट्स आ रही हैं, उनमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि आमिर अपनी फिल्म को सिनेमाघरों के बाद भी किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं लाएंगे। दरअसल, आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग दो-तीन महीने बाद किसी न किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती है। लेकिन आमिर अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के साथ ऐसा नहीं करना चाहते हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है आमिर ओटीटी की बजाय सिनेमाघरों के बाद सीधे यूट्यूब पर अपनी फिल्म को रिलीज करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Pratibha Ranta: ‘जो अच्छा काम करेगा, उसे मौके मिलेंगे’, नेपोटिज्म पर प्रतिभा रांटा ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions

ओटीटी के पक्ष में नहीं आमिर
रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि आमिर अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद सीधे स्ट्रीमिंग पर रिलीज नहीं करना चाहते। उनका मानना है कि इससे दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्में देखने के लिए उत्साहित नहीं होते हैं। यही कारण है कि ‘सितारे जमीन पर’ के पोस्टर पर स्ट्रीमिंग लोगो नहीं है। पे-पर-व्यू सिनेमाहॉल जैसा ही फील देता है क्योंकि यहां भी दर्शकों को जो फिल्म देखनी है, उसके लिए ही पैसे देने पड़ेंगे। यहां ओटीटी की तरह पहले से सब्सक्रिप्शन होने पर फिल्म देखने को नहीं मिलेगी। इस मॉडल से मेकर्स को भी फायदा होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर देखना चाहते हैं कि यह कैसे चलता है, इसलिए आने वाले हफ्तों में इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।

यह खबर भी पढ़ें: The Royals: नेटफ्लिक्स की ‘द रॉयल्स’ को लोगों ने बताया उबाऊ, फैंस को पसंद आई ईशान और भूमि की जोड़ी

आरएस प्रसन्ना ने किया है फिल्म का निर्देशन
आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ आमिर खान की 2007 की हिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है। फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा हैं। हालांकि, फिल्म के पहले पोस्टर में जेनेलिया की झलक नहीं दिखी। 20 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें