ओटीटी के पक्ष में नहीं आमिर
रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि आमिर अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद सीधे स्ट्रीमिंग पर रिलीज नहीं करना चाहते। उनका मानना है कि इससे दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्में देखने के लिए उत्साहित नहीं होते हैं। यही कारण है कि ‘सितारे जमीन पर’ के पोस्टर पर स्ट्रीमिंग लोगो नहीं है। पे-पर-व्यू सिनेमाहॉल जैसा ही फील देता है क्योंकि यहां भी दर्शकों को जो फिल्म देखनी है, उसके लिए ही पैसे देने पड़ेंगे। यहां ओटीटी की तरह पहले से सब्सक्रिप्शन होने पर फिल्म देखने को नहीं मिलेगी। इस मॉडल से मेकर्स को भी फायदा होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर देखना चाहते हैं कि यह कैसे चलता है, इसलिए आने वाले हफ्तों में इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
यह खबर भी पढ़ें: The Royals: नेटफ्लिक्स की ‘द रॉयल्स’ को लोगों ने बताया उबाऊ, फैंस को पसंद आई ईशान और भूमि की जोड़ी
आरएस प्रसन्ना ने किया है फिल्म का निर्देशन
आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ आमिर खान की 2007 की हिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है। फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा हैं। हालांकि, फिल्म के पहले पोस्टर में जेनेलिया की झलक नहीं दिखी। 20 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।