आमिर और मणि रत्नम ने 'लाजो' में एकसाथ किया काम
गल्टा के साथ बातचीत में आमिर ने 'लाजो' को याद करते हुए कहा 'मैं हमेशा से मणि का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और लंबे समय से उनके साथ काम करना चाहता था। मैं उनसे कई बार मिला हूं, उनके घर गया हूं और हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई है। हम एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते थे और 'लाजो' पर लगभग काम कर भी लिया लेकिन किसी तीसरी वजह से यह काम नहीं हो पाया। इससे मेरा या उनका कोई लेना देना नहीं है। मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे उम्मीद है कि एक दिन हम साथ काम करेंगे।'
आर एस प्रसन्ना, आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के बारे में
फिल्म 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख, अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर भी हैं। आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, यह फिल्म आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित है, और रवि भागचंदका निर्माता हैं।
'सितारे जमीन पर' में एक बॉस्केटबॉल कोच की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में आमिर खान दिव्यांग बच्चों को बॉस्केटबॉल सिखाते हैं। फिल्म 20 जून को रिलीज होगी।