फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: मणि रत्नम के साथ आमिर खान कर सकते हैं काम, पहले इस फिल्म पर नहीं बन पाई थी बात

Sun, 08 Jun 2025 02:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan-Mani Ratnam: आमिर खान ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह निर्देशक मणि रत्नम के साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे लेकिन यह फिल्म नहीं बन पाई।
विज्ञापन
आमिर खान, मणि रत्नम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2007 में आमिर खान मशहूर निर्देशक मणि रत्नम के साथ इस्मत चुगताई की कहानी 'घरवाली' पर फिल्म बना रहे थे। फिल्म का टाइटल था 'लाजो।' हालांकि किसी वजह से ये फिल्म नहीं बन पाई। अफवाहें फैलीं कि आमिर और मणि के बीच रचनात्मक मतभेद की वजह से यह फिल्म नहीं बन पाई। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया है कि 'लाजो' किसी और वजह से नहीं बन पाई। इससे मेरा या मणि रत्नम का का कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन

आमिर और मणि रत्नम ने 'लाजो' में एकसाथ किया काम
गल्टा के साथ बातचीत में आमिर ने 'लाजो' को याद करते हुए कहा 'मैं हमेशा से मणि का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और लंबे समय से उनके साथ काम करना चाहता था। मैं उनसे कई बार मिला हूं, उनके घर गया हूं और हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई है। हम एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते थे और 'लाजो' पर लगभग काम कर भी लिया लेकिन किसी तीसरी वजह से यह काम नहीं हो पाया। इससे मेरा या उनका कोई लेना देना नहीं है। मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे उम्मीद है कि एक दिन हम साथ काम करेंगे।'

आर एस प्रसन्ना, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर कर रहे 'सितारे जमीन पर' का प्रचार
आपको बता दें आमिर इन दिनों फिल्म 'सितारे जमीन पर' का प्रचार कर रहे हैं। यह फिल्म 'तारे जमीन पर' (2007) की अगली कड़ी है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान तीन साल के बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2022 में 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: क्या इंडस्ट्री को बाय कह देंगे आमिर? भव्य होगी आखिरी फिल्म; बोले- इसके बाद कुछ करने की जरूरत नहींं
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
फिल्म 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख, अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर भी हैं। आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, यह फिल्म आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित है, और रवि भागचंदका निर्माता हैं। 
'सितारे जमीन पर' में एक बॉस्केटबॉल कोच की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में आमिर खान दिव्यांग बच्चों को बॉस्केटबॉल सिखाते हैं। फिल्म 20 जून को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें