फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल बी जॉर्डन: अभिनेता ने दी भारतीय पुरस्कार पर प्रतिक्रिया, अवॉर्ड्स को लेकर सोशल मीडिया पर उठाए गए थे सवाल

Wed, 25 Nov 2026 08:46 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शुक्रवार को 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026' (DPIFF) के विजेताओं की लिस्ट जारी हुई।
  • 'सिनर्स' के अभिनेता माइकल बी जॉर्डन का नाम भी विजेताओं की लिस्ट में शामिल था।
  • सोशल मीडिया पर चर्चाओं के बीच अभिनेता ने इस अवॉर्ड पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
माइकल बी जॉर्डन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सिनर्स' के अभिनेता माइकल बी जॉर्डन को 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026' (DPIFF) में 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' श्रेणी में 'बेस्ट एक्टर' चुना गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा होने लगी कि क्या अभिनेता को इस अवॉर्ड के बारे में पता भी है। हालांकि अब अभिनेता ने इस अवॉर्ड को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस सम्मान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


Trending Videos

किन कलाकारों को मिला DPIFF?
DPIFF की तरफ से शुक्रवार को जारी विजेताओं की सूची में जॉर्डन के साथ टेलर स्विफ्ट, जेम्स कैमरून, पॉल थॉमस एंडरसन और जेसी बकले के नाम भी शामिल थे। अंतरराष्ट्रीय सितारों और इस पुरस्कार की सूची को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स बने और सवाल उठे, जैसे कि क्या विजेताओं को पता भी है कि उन्हें यह सम्मान मिला है? दरअसल लोगों को लग रहा था कि 'दादा साहब फाल्के' अवॉर्ड्स से मिलते-जुलते इस अवॉर्ड के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता है।

माइकल बी जॉर्डन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने दी क्या प्रतिक्रिया दी?
इस बीच इंस्टा स्टोरीज पर जॉर्डन ने फेस्टिवल की उस घोषणा को रीपोस्ट किया, जिसमें उन्हें 'सिनर्स' के लिए 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' श्रेणी में 'बेस्ट एक्टर' बताया गया था। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए फेस्टिवल को धन्यवाद दिया और साथ में एक 'स्पार्कल' इमोजी और विस्मयादिबोधक चिह्न (!) जोड़े। बाद में फेस्टिवल के सोशल मीडिया पेज ने भी उनकी इस स्टोरी को एक 'हार्ट' इमोजी के साथ रीपोस्ट किया।

सिनर्स का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
'सिनर्स' को कौन से पुरस्कार मिले?
  • रयान कूगलर के निर्देशन में बनी 'सिनर्स' को समीक्षकों से काफी तारीफ मिली। 
  • इसने दुनिया भर में 379.7 मिलियन डॉलर की कमाई की। 
  • जॉर्डन ने इसमें एलिजाह और एलियास के रूप में दोहरी भूमिकाएं निभाईं, जिन्हें 'स्मोकस्टैक ट्विन्स' के नाम से जाना जाता है।
  • इन भूमिकाओं के लिए उन्होंने ऑस्कर और 'एक्टर अवार्ड्स' जीते।
  • उन्हें बाफ्टा (BAFTA) और 'क्रिटिक्स चॉइस' पुरस्कारों के लिए भी नामांकन मिला
  • इस फिल्म में हेली स्टेनफेल्ड, माइल्स कैटन, जैक ओ'कोनेल, वुन्मी मोसाकू, जेमी लॉसन, उमर बेन्सन मिलर, ली जून ली और डेलरॉय लिंडो भी शामिल थे।
विज्ञापन

क्या है DPIFF सम्मान?
DPIFF सम्मान एक स्वतंत्र फिल्म फेस्टिवल द्वारा दिए जाते हैं। ये 'नेशनल फिल्म अवार्ड्स' के दौरान दिए जाने वाले भारत सरकार के आधिकारिक 'दादा साहब फाल्के अवार्ड' से अलग हैं। 2026 के फेस्टिवल की सूची में भारतीय सिनेमा, टेलीविजन और संगीत जगत की हस्तियों के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय नाम भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें