फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: रोहित की 'सिंघम 3' में विलेन की हुई एंट्री, इंटेंस लुक जारी कर इस अभिनेता के नाम पर लगाई मुहर

Wed, 14 Feb 2024 10:09 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जहां कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के फर्स्ट लुक पोस्टर साझा कर सनसनी मचा दी थी, वहीं आज निर्देशक ने अर्जुन कपूर का लुक साझा कर टीम में उनका स्वागत किया।
 
विज्ञापन
अर्जुन कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सिंघम' फ्रेंचाइजी के साथ अपने रचे कॉप यूनिवर्स के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले रोहित शेट्टी एक बार फिर से वही जादू चलाने के लिए लौट रहे हैं। पिछली दोनों फिल्मों में जहां रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने धमाल मचाया था, वहीं इस बार फिल्म की स्टार कास्ट थोड़ी बड़ी हो गई है। अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी से साथ ही कई सितारे पावरफुल अंदाज के साथ दर्शकों के बीच 'सिंघम अगेन' लेकर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के फर्स्ट लुक पोस्टर साझा कर सनसनी मचा दी थी, वहीं आज निर्देशक ने अर्जुन कपूर का लुक साझा कर टीम में उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


अर्जुन कपूर की 'सिंघम अगेन' में हुई एंट्री 
कॉप यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण का स्वागत करने के बाद, रोहित शेट्टी ने हाल ही में अर्जुन कपूर को दर्शकों के सामने पेश किया। निर्देशक ने विलेन के रूप में अर्जुन कपूर का पहला लुक जारी करते हुए उनका स्वागत किया। रोहित शेट्टी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अर्जुन कपूर का लुक साझा किया है। निर्देशक ने अभिनेता की दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें अर्जुन खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में रणवीर सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Dharmendra: पोती निकिता की शादी में खुशी से झूमते दिखे धर्मेंद्र, वीडियो साझा कर दिखाई झलक
विज्ञापन




अर्जुन ने भी साझा किया लुक 
रोहित ने लिखा, 'इंसान गलती करता है और उसे उसकी सजा भी मिलती है, क्या मैं कह सकता हूं कि अब जो आएगा, वो शैतान है।' अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कि हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सिंघम का विलेन। रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर दुनिया के शीर्ष पर महसूस कर रहा हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि 'सिंघम अगेन' में तबाही मचा देंगे।' रणवीर ने तस्वीरों को कैप्शन के साथ साझा किया, 'मेरे बाबा सबसे बुरे।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Yami Gautam: 'आर्टिकल 370' के बाद यामी गौतम अभिनय को कहेंगी अलविदा? मां बनने पर साझा किया अनुभव

'सिंघम अगेन' स्टार कास्ट 
'सिंघम अगेन' की बात करें तो यह फिल्म साल 2011 में आई 'सिंघम' और 2014 में रिलीज हुई 'सिंघम रिटर्न्स' का तीसरा पार्ट है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी द्वारा किया गया है और यह उनके मशहूर कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। फिल्म में कई कलाकार पिछली फिल्मों से अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और रणवीर सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें