फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: सिंगापुर में तैराकी के दौरान डूबे गायक जुबीन गर्ग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हुई साफ

Thu, 02 Oct 2025 05:24 AM IST
शिवम गर्ग एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death Investigation: सिंगापुर में मशहूर गायक जुबीन गर्ग की अचानक मौत के मामले में सिंगापुर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट भारत सरकार को सौंप दी है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने हत्या की आशंका से इंकार किया।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर के सेंट जॉन्स आइलैंड के पास पानी में तैराकी करते समय असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दावा किया गया था कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई थी, लेकिन अब पुलिस ने साफ किया है कि वे स्विमिंग करते वक्त डूब गए थे।

विज्ञापन


सिंगापुर पुलिस फोर्स (एसपीएफ) ने जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच निष्कर्ष भारत के उच्चायोग को सौंप दिए हैं। पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में किसी तरह की हत्या या आपराधिक हिंसा की आशंका नहीं है। पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर को जुबीन गर्ग को पानी से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और तुरंत सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उसी दिन उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

यॉट पर दोस्तों संग थे मौजूद
रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबीन गर्ग 19 सितंबर को एक यॉट पर दर्जनभर लोगों के साथ मौजूद थे। एक वीडियो में उन्हें लाइफ जैकेट पहनकर पानी में छलांग लगाते हुए देखा गया था। हालांकि बाद में उन्होंने जैकेट उतार दिया और दोबारा पानी में कूद गए, जिसके बाद यह हादसा हुआ। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा गया है।

कार्यक्रम रद्द, पूरे असम में शोक
जुबीन गर्ग सिंगापुर में भारत-सिंगापुर कूटनीतिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने और इंडिया-आसियान वर्ष के जश्न के तहत आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे। 19 से 21 सितंबर तक होने वाला यह भव्य आयोजन उनकी असामयिक मौत के कारण रद्द कर दिया गया।

मैनेजर और आयोजक गिरफ्तार
इस बीच, असम पुलिस ने गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर गैर-इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत का कारण बनने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें