फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा से लेकर तृप्ति-तमन्ना तक, NMACC में हुए इवेंट में सितारों ने बिखेरा जलवा

Thu, 02 Oct 2025 12:35 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebrities At NMACC Event: बुधवार को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में हुए इवेंट में बॉलीवुड सितारों का मेला लग गया। प्रियंका चोपड़ा से लेकर तमन्ना भाटिया तक, कई सेलेब्स ने इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायानगरी एक बार फिर बॉलीवुड और फैशन की चमक से जगमगा उठी जब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस बुल्गारी के पहले भारतीय प्रदर्शनी कार्यक्रम में शिरकत करती नजर आईं। यह आयोजन ‘सर्पेंटी इन्फिनिटो एग्जीबिशन’ के नाम से 1 अक्टूबर 2025 को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में हुआ। इस मौके पर प्रियंका के अलावा बी-टाउन के कई सेलेब्स दिखाई दिए।
विज्ञापन


सफेद गाउन और शानदार ज्वेलरी
प्रियंका इस इवेंट में एक स्टनिंग व्हाइट गाउन पहनकर पहुंचीं। उनके गाउन का फॉर्म-फिटेड डिजाइन और ट्रेल पर शीयर डिटेलिंग ने उनके लुक को और निखार दिया। प्रियंका ने इस दौरान नीता अंबानी और ईशा अंबानी के साथ पोज दिए। इसके अलावा वो तृप्ति डिमरी के साथ भी तस्वीरें क्लिक कराती नजर आईं।
 


अभिनेत्रियों के बीच दिखी खास बॉन्डिंग
इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने कई सितारों से मुलाकात की। उन्होंने तमन्ना भाटिया और त्रिप्ती डिमरी के साथ काफी गपशप की। तमन्ना ने भी इस दौरान मीडिया को पोज दिए और अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सभी को प्रभावित किया। 
विज्ञापन

 



 


इवेंट में सारा तेंदुलकर-हुमा कुरैशी भी पहुंचीं
इस इवेंट में सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा और हुमा कुरैशी भी पहुंचीं। सारा ने ब्लू कलर का गाउन पहन रखा था। इसके अलावा हुमा कुरैशी भी इवेंट में काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वहीं इस इवेंट में एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी शिरकत की।
 

 


मृणाल ठाकुर भी हुईं शामिल
इवेंट में चार चांद लगाने के लिए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी नजर आईं। मृणाल ने ब्लैक कलर का गाउन पहन रखा था। 
 


एग्जीबिशन के क्या मायने?

यह बुल्गारी की भारत में पहली प्रदर्शनी है। बुल्गारी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका का एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें उन्होंने इस आयोजन के महत्व को बताया। पोस्ट में लिखा गया- सुंदरता का संगम। इस प्रदर्शनी में पूर्व और पश्चिम की कला, डिजाइन और रंगों का ऐसा संगम देखने को मिलेगा जो बुल्गारी की आत्मा और भारतीय संस्कृति दोनों को एक मंच पर लाता है। यह प्रदर्शनी 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक NMACC के आर्ट हाउस, मुंबई में चलेगी।

प्रियंका का करियर फ्रंट
प्रियंका हाल ही में ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ हॉलीवुड सितारे इद्रिस एल्बा और जॉन सीना भी थे। अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही इस फिल्म में उन्होंने एमआई 6 एजेंट नोएल बिसेट का किरदार निभाया। आने वाले समय में प्रियंका कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। वे ‘द ब्लफ’ में 19वीं सदी की एक समुद्री डाकू की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन और एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें