फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार पिता बनने की खुशखबरी फैंस संग की साझा

Wed, 22 Oct 2025 12:20 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Harrdy Sandhu Blessed With Second Child: पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और उनकी पत्नी जेनिथ सिद्धू के घर दिवाली के मौके पर खुशियां आईं। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ दूसरी बार पिता बनने की खुशखबरी साझा की है।

विज्ञापन
सिंगर हार्डी संधू दूसरी बार बने पिता - फोटो : इंस्टाग्राम@harrdysandhu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को सिंगर हार्डी संधू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘हमारा सुंदर आशीर्वाद आ गया है। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।’ इस पोस्ट के साथ एक फोटो है, जिसमें उनके नवजात बच्चा का हाथ दिख रहा है। साथ ही सिंगर और उनकी पत्नी के अलावा बड़े बेटे का हाथ भी मौजूद है। यह क्यूट सी फैमिली फोटो है, जिसे फैंस भी खूब लाइक रहे हैं। 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Harrdy Sandhu: युवराज सिंह के क्रिकेट लीग में रंग जमाएंगे हार्डी संधू, कनाडा सुपर 60 लीग में देंगे प्रस्तुति

फैंस ने सिंगर को दी बधाई 
सिंगर हार्डी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। कई करीबी लोगों और फैंस ने सिंगर को दूसरे बच्चे के जन्म पर बधाई दी है। हाल ही में सिंगर हार्डी ने पत्नी की गोद भराई रस्म की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो काफी वायरल हुईं। 
विज्ञापन



Trending Videos
विज्ञापन

एक्टिंग भी कर चुके हैं सिंगर हार्डी 
हार्डी संधू ने 'सोच', 'जोकर', 'बैकबोन', 'नाह गोरिये' और 'बिजली बिजली' जैसे हिट सॉन्ग गाए हैं। वह पूर्व क्रिकेटर भी हैं, उन्होंने भारत के लिए अंडर-19 और पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेले थे। लेकिन कुछ वजहाें से क्रिकेट करियर छोड़ दिया। वह एक्टिंग भी कर चुके हैं। कबीर खान निर्देशित '83' में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मदन लाल की भूमिका हार्डी ने ही निभाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें