फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajvir Jawanda: सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, नीरू बाजवा और दिलजीत दोसांझ ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 08 Oct 2025 03:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Rajveer Jawanda passes Away: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा, सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ और कई पंजाबी कलाकारों ने राजवीर को श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
नीरू बाजवा, दिवंगत राजवीर जवंदा, सिंगर-एक्टर दिलजीत - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। सिंगर कुछ दिन पहले एक एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए थे। कई दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब उनके निधन की सूचना मिली। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने सिंगर राजवीर जवंदा को एक्स (ट्विटर) पोस्ट श्रद्धांजलि दी। नीरू बाजवा, दिलजीत दोसांझ और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी के अलावा कई सेलेब्स ने सिंगर राजवीर जवंदा के निधन पर दुख जाहिर किया, सोशल मीडिया पोस्ट साझा की।  

विज्ञापन

अमरिंदर सिंह राजा ने निधन दुख जताया
राजवीर के निधन की सूचना मिलने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वह अपने ट्वीट में लिखते हैं, ‘राजवीर जवंदा जी के निधन से बहुत दुख हुआ। हम सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की लेकिन दुर्भाग्य से ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं, जो इस दुखद क्षति से स्तब्ध हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके प्रियजनों को इस दुखद क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।’  

नीरू बाजवा ने लिखा- दिल टूट गया है, दिलजीत दोसांझ ने की पोस्ट 
पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा सिंगर राजवीर के निधन पर दुखी हैं। वह इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं, ‘खुशमिजाज और दयालु इंसान राजवीर का इस तरह दुनिया छोड़कर जाना बहुत दुखदायी है। इतने युवा और होनहार शख्स के जाने से दिल टूट गया है। राजवीर के परिवार और प्रियजनों के लिए गहरी संवेदनाएं। ईश्वर परिवार को शक्ति और शांति प्रदान करे। राजवीर तुम बहुत जल्दी चले गए, लेकिन कभी भुलाए नहीं जाओगे। अलविदा प्यारे राजवीर।’  
विज्ञापन

 


सिंगर बादशाह-एक्टर एमी विर्क और गुरुप्रीत घुग्गी ने जताया शोक 

सिंगर बादशाह और एमी विर्क राजवीर के निधन पर दुखी हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर किया। साथ ही कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए राजवीर जवंदा की मौत पर दुख प्रकट किया है। वह लिखते हैं, ‘मौत जीत गई, जवानी हार गई, हम तुम्हें कैसे भूलेंगे छोटे भाई।’ 




विज्ञापन

इन सेलेब्स ने भी साझा की पोस्ट 
एक्ट्रेस सरगुन मेहता, सना खान और सिंगर बी प्राक ने भी राजवीर जवंदा के निधन पर सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। सभी ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।  
 
 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें