फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती सिंगर नचिकेत; हुई सर्जरी; जानिए कैसी है तबीयत?

Sun, 07 Dec 2025 09:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nachiketa Chakraborty: सिंगर नचिकेत को हार्ट की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनका इलाज हुआ। अब उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
नचिकेता चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सिंगर नचिकेत चक्रवर्ती को सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उनके हार्ट की सर्जरी हुई। सूत्रों ने बताया कि 60 साल के सिंगर की हालत स्थिर है। अस्पताल के अधिकारी ने कहा, 'शनिवार देर रात चक्रवर्ती ने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने सर्जरी की और उनके हार्ट में दो स्टेंट डाले। अभी उनकी हालत स्थिर है।'
विज्ञापन

लगातार प्रोग्राम में जा रहे थे सिंगर
जानकारी के मुताबिक सिंगर पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रोग्राम में जा रहे थे, जिससे उन्हें आराम के लिए बहुत कम समय मिल रहा था। इसलिए उन्हें दिक्कतें हुईं।

वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ी 'तेरे इश्क में', जानें दसवें दिन कितना किया कलेक्शन?

विज्ञापन

पहले एल्बम से मशहूर हुए सिंगर
नचिकेत एक मशहूर बंगाली गायक और लिरिसिस्ट हैं। वह अपने 'जीबोनमुखी' म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने अपने आप में खास और दिल को छूने वाले होते हैं। वह 1993 में अपने पहले एल्बम 'ऐ बेश भालो अची' से मशहूर हुए, जिसमें 'नीलांजना' और 'बृद्धाश्रम' जैसे पॉपुलर ट्रैक थे।
लोक और शहरी संगीत के उनके मेल ने उन्हें आज के बंगाली संगीत में एक अहम बड़ी हस्ती बना दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें