‘सच्चाई सभी के सामने आएगी’
केनिशा ने अपने पोस्ट में ये भी दावा किया कि एक ना एक दिन सच जरूर बाहर आएगा। उन्होंने कहा कि लोग कर्म की बात करते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि एक दिन सच्चाई भी सामने आएगी वो भी पूरी कानूनी प्रक्रिया के साथ। केनिशा से भगवान से भी प्रार्थना की कि अगर वो दोषी हैं तो भगवान उन्हें सजा दें या अपने पास बुला लें, लेकिन अगर नहीं, तो उन्हें चैन से जीने दिया जाए।
ये खबर भी पढ़ें: Ravi Mohan: ‘तीसरे शख्स की वजह से हमारी शादी टूटी’, एक्टर रवि मोहन के आरोपों का पूर्व पत्नी ने उड़ाया मजाक
आरती रवि ने लगाया था आरोप
बता दें कुछ दिन पहले रवि मोहन की पूर्व पत्नी आरती रवि ने आरोप लगाया था कि जिस शख्स को एक्टर ने अपनी जिंदगी बताया था वहीं उनके जीवन में अंधकार का कारण बनी हैं। इसके बाद से ही केनिशा को लगातार सोशल मीडिया पर हेट मिल रहा है।