सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह
- फोटो : social media
पंजाबी सिंगिंग इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से ही उनके परिवार पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। आए दिन उनके परिवार के किसी न किसा सदस्य पर धमकियों की बौछार हो ती रहती है। बेटे की मौत के एक साल बाद भी ऐसा लगता है कि उनका परिवार अभी तक महफूज नहीं है। अब हाल ही में, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर धमकी मिली है। उन्हें राजस्थान से एक ईमेल भेजकर धमकी दी गई है।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को मिली एक बार फिर धमकी
हाल ही में, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद मानसा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कोई पहली बार नहीं है, जब सिद्धू के पिता को धमकी मिली है। इससे पहले भी सितंबर में पंजाब पुलिस ने ईमेल के जरिए बलकौर सिंह को धमकी देने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया था। यह आरोपी राजस्थान के जोधपुर का था।
Akanksha Dubey: बुरी कल भी नहीं थी अच्छी आज भी नहीं हूं, सोशल मीडिया पोस्ट में आकांक्षा सिंह ने कही थी ऐसी बात
पहले भी मिल चुकी है धमकी
यही नहीं, इसके अलावा मार्च के महीने में भी एक ईमेल के जरिए बलकौर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस धमकी में उनके पिता को लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर का नाम लेने से बचने को कहा गया था। इस धमकी के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों की पहचान की थी। गौरतलब है कि तीन नाबालिग आरोपियों की पहचान की थी और उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था।
Aamir khan: रोहित शर्मा और बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उड़ाया आमिर का मजाक? भड़के एक्टर ने ऐसे लगाई क्लास
मूसेवाला के परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं
आपको बता दें कि पंजाब के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले ही साल 29 मई को हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला अपने दोस्तों के साथ जीप में अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान कुछ हथियारबंद गुंडों ने उन्हें घेर लिया और उनपर गोलियां की बौछार कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके पर ही मूसेवाला की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद मूसेवाला के परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं।