परम सुंदरी के सेट से जान्हवी और सिद्धार्थ की वायरल तस्वीरें
- फोटो : रेडिट
अभिनेत्री जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों केरल में अपनी आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले कुछ दिनों से फिल्म के सेट से दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए देखते हैं तस्वीरें…
परम सुंदरी के सेट पर सिद्धार्थ और जान्हवी
- फोटो : रेडिट
नाव की सवारी करते दिखे सिद्धार्थ और जान्हवी
हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर केरल के अथिरापल्ली झरने में नाव की सवारी करते नजर आए। इस दौरान जान्हवी ऑफ-व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि सिद्धार्थ ने नीली शर्ट और ग्रे पैंट पहनी हुई है। वहीं, कुछ अन्य तस्वीरों में सिद्धार्थ सेट पर प्रशंसकों के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में जान्हवी नाव पर बैठी हुई और हाथ में छाता पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Allahabadia Controversy: अश्लील टिप्पणी विवाद पर पुलिस का एक्शन, रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची टीम
परम सुंदरी के सेट पर जान्हवी कपूर
- फोटो : रेडिट
रोमांटिक-कॉमेडी है परम सुंदरी
दिसंबर 2024 में मैडॉक फिल्म्स ने घोषणा की थी कि जान्हवी और सिद्धार्थ रोमांटिक-कॉमेडी के लिए साथ आए हैं। यह फिल्म उत्तर भारत के एक लड़के और दक्षिण भारत की एक लड़की के बीच की प्रेम कहानी पर आधारित है।
यह खबर भी पढ़ें:
Kareena Kapoor: सैफ पर चाकू से हमले की घटना के बाद पहली बार काम पर लौटीं करीना कपूर, खूबसूरत अंदाज में आईं नजर
परम सुंदरी के सेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : रेडिट
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के निर्माताओं ने पिछले साल इसके रिलीज की भी घोषणा कर दी थी। उन्होंने लिखा था, "उत्तर का स्वैग, दक्षिण की शान दो दुनियाएं आपस में टकराती हैं और चिंगारी उड़ती है। दिनेश विजान प्रस्तुत करते हैं ‘परमसुंदरी’, तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित एक प्रेम कहानी 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” इस फिल्म में सिद्धार्थ और जान्हवी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।