सेट पर पहुंचे सैफ-सिद्धार्थ
दरअसल, सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद बुडापेस्ट में हैं। सिद्धार्थ आनंद ने अपने सोशल हैंडल पर दो तस्वीरें साझा की हैं। फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'अपने पहले हीरो के साथ सेट पर वापस। कुछ भी कैसे नहीं बदल सकता। हाहा, लव यू सैफ।' दोनों काले रंग के कपड़े पहने और इमारतों के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं।
रॉबी ग्रेवाल करेंगे फिल्म का निर्देशन
तस्वीर वायरल होते ही प्रशंसकों ने अपनी खुशी और उत्साह साझा किया। कई लोगों ने फिल्म का नाम पूछा। अर्जुन कपूर ने भी टिप्पणी करते हुए लिखा, 'भगवान की जय हो।' वहीं, एक फैन ने लिखा, 'पुरानी जोड़ी वापस आ गई है।' बीते दिनों खबर आई थी कि सैफ ने इस बात का संकेत दिया है कि वे सिद्धार्थ के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई और पुख्ता जानकारी साझा नहीं की। इस फिल्म का नाम 'ज्वेल थीफ' है, जिसका निर्माण सिद्धार्थ आनंद करेंगे और रॉबी ग्रेवाल फिल्म का निर्देशन करेंगे।
Apna Adda 13: हजार ऑडिशन देकर मैं बन ही गई हीरोइन, पापा की हां के इंतजार में बीत गए कई साल