राहुल गांधी ने दी बधाई
राहुल गांधी ने रविवार (26 मई) को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "77वें कान फिल्म महोत्सव में भारतीय सितारे चमक रहे हैं। पायल कपाड़िया और 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' की पूरी टीम को प्रतिष्ठित ग्रैंड प्रीक्स पुरस्कार जीतने के लिए बधाई।" इस पोस्ट में राहुल ने आगे अनसूया को बधाई देते हुए लिखा, "द शेमलेस' में अपने अभिनय के लिए अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन के तहत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने के लिए अनसूया सेनगुप्ता को बधाई।" पोस्ट में कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इन महिलाओं ने इतिहास रचा है और पूरी भारतीय फिल्म बिरादरी को प्रेरित किया है।
कान फिल्म महोत्सव में दिखा भारतीयों का जलवा
बीते दिन यानी शनिवार को कान फिल्म महोत्सव का 77वां संस्करण संपन्न हुआ था। यह समारोह इस बार भारत के लिए निस्संदेह काफी ज्यादा यादगार रहा। गौरतलब है कि 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' 30 वर्षों में पहली भारतीय फिल्म है, जिसे मुख्य प्रतियोगिता में जगह मिला थी। साथ ही, यह किसी भी भारतीय महिला निर्देशक की पहली चुनी गई भारतीय फिल्म भी थी।