फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Bachchan: श्वेता बच्चन को नापसंद है अपनी मां की ये बात, बोलीं- आप जो सबसे बुरा करती हैं वो है..

Fri, 16 Feb 2024 10:47 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


श्वेता बच्चन अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' में जब उनसे उनकी बेटी नव्या ने पूछा कि आपको नानी की कौन सी आदत बिलकुल भी पसंद नहीं है।
विज्ञापन
श्वेता बच्चनश्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वे अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के साथ उनके पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' को होस्ट करती दिखाई दे रही हैं। इस पॉडकास्ट में श्वेता और नव्या के अलावा जया बच्चन भी शामिल होती हैं। दर्शकों में नव्या के इस शो को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में, इस शो के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें श्वेता बच्चन अपनी मां की उन आदतों के बारे में बातें करती दिखाई दे रही हैं जिन्हें वे नापंसद करती हैं। 
विज्ञापन


जया की इस आदत से परेशान हैं श्वेता 
श्वेता बच्चन अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' में जब उनसे उनकी बेटी नव्या ने पूछा कि आपको नानी की कौन सी आदत बिलकुल भी पसंद नहीं है। इस सवाल के जवाब में श्वेता ने कहा, 'मां जब भी अपने बालों में प्याज का जूस लगाती हैं तब मुझे उसके गंध से काफी परेशानी होती है। पूरे घर में प्याज की गंध फैल जाती है। मुझे मां की यह आदत बिलकुल पसंद नहीं है।'


Ranbir Kapoor: मुकेश अंबानी को अपना आदर्श मानते हैं रणबीर कपूर, एनिमल स्टार को उद्योगपति ने दी थी यह सलाह

विज्ञापन

जया रहती हैं चिंतित 

श्वेता बच्चन आगे अपनी जारी रखते हुए बोलती हैं, 'मां बच्चे की तरह सोती हैं। हल्की सी आवाज से भी जग जाती हैं।' उनकी इस बात को सुनकर नव्या कहती हैं, 'हां नानी अगले दिन के लिए सोच कर चिंतित रहती हैं, इसलिए वो तुरंत जग जाती है।' पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' के यह नया एपिसोड घर पर त्वचा और बालों की देखभाल कैसे करें इस विषय पर आधारित होने वाला है। इस एपिसोड का नाम 'ब्यूटी सिक्रेट्स फॉर द एजेज' है। 

Bigg Boss 17: ईशा मालवीय से अब भी बेइंतहा मोहब्बत करते हैं अभिषेक कुमार? नोट साझा कर झलका दर्द

विज्ञापन

प्यार में जरुरी है इज्जत देना 
पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' के पिछले एपिसोड में श्वेता बच्चन और जया बच्चन प्यार और रिश्तों के बारे में खुलकर बातें करती नजर आई थीं। जया ने कहा था, 'प्यार में सबसे जरुरी है अपने साथी को इज्जत देना।' वहीं, श्वेता ने भी कहा था कि, 'अगर आपका साथी आपके ऊपर हाथ उठा रहा है तो ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। प्यार में हिंसा की कोई जगह नहीं होती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें