आप जो मानते हैं आप वही हैं
साउथ इंडियन कहे जाने पर अभिनेत्री ने कहा 'मैंने जो चीजें सीखीं, उनमें से एक यह है कि आप वही हैं जो आप खुद को मानते हैं। अगर आप बढ़ते रहते हैं और सीखते रहते हैं और जिंदगी को आपको चीजें सिखाने देते हैं, तो आप उसे बेहतर तरीके से जीना शुरू कर देते हैं।'
श्रिया सरन का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि श्रिया सरन ने 2001 में तेलुगु फिल्म 'इष्टम' से डेब्यू किया। वह 'छत्रपति', 'शिवाजी', 'पोक्किरी राजा' और 'मनम' जैसी कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में नजर आईं। इसके साथ ही, उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी लगातार मौजूदगी बनाए रखी है, खासकर 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में। श्रिया सरन 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई सीरीज 'स्पेस जेन: चंद्रयान' में नजर आ रही हैं। वह इस साल के आखिर में 'दृश्यम 3' में बड़े पर्दे पर भी वापसी करेंगी।