फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ के साथ इम्तियाज अली ला रहे हैं ये फिल्म, सामने आई रिलीज डेट

Thu, 29 Jan 2026 03:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imtiaz Ali Film: इम्तियाज अली, दिलजीत दोसांझ के साथ एक नई फिल्म बना रहे हैं। यह पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है। इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
इम्तियाज अली, दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'जब वी मेट' और 'हाइवे' जैसी मशहूर फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर इम्तियाज अली जल्द ही एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना जैसे बेहतरीन अदाकार होंगे। बताया जाता है कि यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन


कौन है फिल्म का निर्देशक?
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इम्तियाज अली की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी दी है। अभी ये नहीं पता चला है कि फिल्म का क्या नाम होगा। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लेखक और निर्देशक इम्तियाज अली हैं।
 

शरवरी वाघ - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित होगी। इसमें कॉमेडी भी होगी। फिल्म शूट हो चुकी है और यह पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है। यह इसी साल 12 जून को रिलीज होगी।

Border 2: 'बॉर्डर 2' के इस सीन को शूट करते हुए वरुण धवन को लगी थी चोट, शेयर किया बीटीएस वीडियो

शानदार हो सकते हैं फिल्म के गाने
जानकारी के मुताबिक फिल्म के गाने शानदार हो सकते हैं। गानों के लिरिक्स मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने दिया है। दोनों ने पहले भी हिंदी सिनेमा को शानदार गाने दिए हैं।
विज्ञापन

इम्तियाज और दिलजीत का काम
इम्तियाज अली, दिलजीत दोसांझ, इरशाद कामिल और एआर रहमान एक साथ फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था। उनके साथ इसमें परिणीति चोपड़ा थीं। फिल्म के गानों को इरशाद कामिल ने लिखे थे। इसका म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें