फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreya Ghoshal: जारी हुआ श्रेया घोषाल का नया भक्ति गीत, अभिनय करती नजर आईं गायिका

Sat, 12 Apr 2025 04:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shreya Ghoshal New Song: बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल का नया भक्ति गीत रिलीज हुआ है। इस गीत में वह खुद अभिनय कर रही हैं। भक्ति गीत पर यूजर झूम रहे हैं।
विज्ञापन
श्रेया घोषाल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की बेहतरीन गायिका श्रेया घोषाल अपनी गायकी का लोहा मनवा रही हैं। वह न सिर्फ हिंदी में बल्कि दूसरी भाषाओं में भी गाती हैं। अब श्रेया एक भक्ति गीत लेकर आई हैं। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर, मशहूर गायिका घोषाल हनुमान जी पर एक जबरदस्त भक्ति गीत लेकर आई हैं। इस भक्ति गीत का नाम 'जय हनुमान' है। इसे 'श्रेया घोषाल ऑफिशियल' नाम के यूट्यूब चैनल पर आज ही जारी किया गया है। 

विज्ञापन

श्रेया के नए गाने में क्या है?
श्रेया घोषाल ने अपने नए गीत में खुद भी अभिनय किया है। गीत एक बच्चे को दिखाने से शुरू होता है। इसके बाद श्रेया घोषाल नजर आती हैं। गीत में पहलवानों को दंगल करते हुए दिखाया गया है। गीत के बोल और म्यूजिक काफी अच्छे हैं। इस गीत को श्रद्धा पंडित ने लिखा है। इसे किंजल चटर्जी ने कंपोज किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Gajra Kottary: 'बालिका वधू' और 'अस्तित्व' फेम गजरा कोट्टारी इस शो से कर रहीं टीवी पर वापसी, मजेदार है कहानी

श्रेया घोषाल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
श्रेया की बहुमुखी प्रतिभा का सबूत है नया गीत
श्रेया ने गीत में बहुत ही शालीनता के साथ अभिनय किया है। गीत में बस उनकी आवाज और म्यूजिक ही हाइलाइट होती है। कह सकते हैं कि यह हाल के दिनों में उनकी सबसे सरल, आध्यात्मिक पेशकश है। श्रेया ने कई तरह के गाने गाए हैं। श्रेया का नया गीत उनकी बहुमुखी प्रतिभा का सबूत है।
यह खबर भी पढ़ें: राम गोपाल वर्मा के साथ काम करके मशहूर हुए मनोज बाजपेयी, जानें कैसा रहा इनकी फिल्मों का प्रदर्शन?
विज्ञापन

श्रेया के मशहूर गाने
श्रेया घोषाल भारत की सबसे अच्छी गायिकाओं में शामिल हैं। अपनी गायकी की बदौलत ही उन्होंने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीते हैं। बॉलीवुड में श्रेया का पहला गाना फिल्म 'देवदास' का 'बैरी पिया' था। इसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय अहम भूमिका में थे। वह केवल 16 वर्ष की थीं जब उन्होंने उदित नारायण के साथ गाना रिकॉर्ड किया था। श्रेया के दूसरे मशहूर गानों में 'सिलसिला ये चाहत का', 'मोरे पिया', 'डोला रे डोला', 'जादू है नशा है', 'अगर तुम मिल जाओ', 'मेरे ढोलना', 'तेरी ओर' है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें