‘पीकू’ जैसे सामाजिक मुद्दों वाली फिल्मों के निर्देशन के लिए शूजीत सरकार को जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म के सीन पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
पीकू फिल्म को किया याद
शुक्रवार को निर्देशक शूजीत सरकार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘पीकू’ को याद किया। पोस्ट में निर्देशक ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ बैठे चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पीकू फिल्म के बिहाइंड द सीन में एक शानदार दृश्य से पहले की चर्चा।” ‘पीकू’ फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने अभिनय किया है, जिसमें दीपिका बड़े शहरों में रहने वाली एक लड़की के किरदार में नजर आईं हैं, जो अपने जिद्दी बुजुर्ग पिता की इच्छाओं को पूरा करती दिखीं।
यह खबर भी पढ़ें:
Ram Kapoor: ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे राम कपूर, क्या होगा एक्टर का किरदार जानिए?
शूजीत सरकार का वर्कफ्रंट
शूजीत सरकार को ‘विक्की डोनर’, ‘मद्रास कैफे’, ‘पिंक’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने पिछली बार ‘आई वांट टू टॉक’ फिल्म का निर्देशन किया, जिसमें अभिषेक बच्चन ने एक कैंसर रोगी की भूमिका अदा की है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
यह खबर भी पढ़ें:
Sudesh Lehri: एक थप्पड़ ने कैसे बदल दी सुदेश लहरी की जिंदगी, संघर्ष के दिनों को याद करके हुए भावुक
दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
दीपिकी पादुकोण बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में अभिनय से इन्हें काफी शोहरत मिली। इन्हें आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। उससे पहले अभिनेत्री को प्रभाष की फिल्म ‘कल्कि 2898’, में देखा गया था, जिसमें इन्होंने अपने अभिनय का जादू बिखेरा।