फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivaji Satam: पुलिस के साथ फिल्मों में निभाया पिता, प्रोफेसर और डॉक्टर का रोल, हर किरदार में चमके शिवाजी साटम

Mon, 21 Apr 2025 08:54 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shivaji Satam Birthday Special: शिवाजी साटम फिल्मों में और टीवी सीरियल में अकसर पुलिस अफसर का किरदार निभाते हैं, हालांकि उन्होंने फिल्मों में पिता, प्रोफेसर और डॉक्टर का किरदार भी निभाया है। इस खबर में आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें। 
विज्ञापन
शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के दिग्गज कलाकार शिवाजी साटम आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह टीवी सीरियल और फिल्मों में अकसर पुलिस का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उन्होंने कई फिल्मों में पुलिस के अलावा पिता, प्रोफेसर और डॉक्टर का किरदार भी निभाया है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें।
विज्ञापन


नौकरी करते हुए किया थियेटर
21 अप्रैल 1950 को मुंबई में पैदा हुए शिवाजी साटम टीवी सीरीज 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युम्न की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। शिवाजी साटम ने अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की शिक्षा मुंबई से ली। फिल्मों में काम करने के अलावा शिवाजी साटम एक बैंक अधिकारी और निरीक्षक अधिकारी रह चुके हैं। इन पदों पर काम करते हुए वह थियेटर भी करते थे।
Rajkummar Rao: शादी पर केंद्रित हैं राजकुमार राव की ये फिल्में, किसी में हंसी तो किसी में आएंगे आंसू
विज्ञापन

 

शिवाजी साटम - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों में सबसे ज्यादा निभाया पुलिस का रोल
छोटे पर्दे के कलाकार होने के साथ शिवाजी साटम ने बड़े पर्दे पर सहायक अभिनेता के तौर पर खूब काम किया है। वह छोटे पर्दे पर और फिल्मों में मुख्यता पुलिस अफसर का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। शिवाजी साटम ने फिल्म 100 डेज, यशवंत और विनाशक में पुलिस इंस्पेक्टर का दमदार किरदार निभाया है।
अभिनेता ने वजूद, बर्दाश्त और गर्व जैसी फिल्मों में पुलिस कमिश्नर के किरदार से अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ी है।

असल जिंदगी में लोग मांगते हैं मदद
शिवाजी साटम का फिल्मों में पुलिस अधिकारी का किरदार इतना मशहूर है कि उन्हें लोग असल जिंदगी में पुलिस अधिकारी समझ लेते हैं। खबरें हैं कि कई बार लोग उन्हें असली पुलिस अफसर समझ कर उनसे मदद मांग लिया करते हैं। 
पंजाब किंग्स के मैच के दौरान ताली बजाती दिखीं आरजे महवश, उड़ने लगीं चहल के साथ डेटिंग की अफवाहें
 

शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में निभाया पिता, डॉक्टर और प्रोफेसर का रोल
शिवाजी साटम ने फिल्मों में पुलिस अफसर का किरदार निभाने के अलावा दूसरे किरदार भी निभाए हैं। उन्होंने सूर्यवंशम, जिस देश में गंगा रहता है, रक्त और नायक जैसी फिल्मों में पिता का किरदार भी निभाया है।
इसके अलावा शिवाजी साटम ने पेस्तनजी, एक होती वादी, फिलहाल और मी शिवाजी पार्क जैसी फिल्मों में डॉक्टर का किरदार निभाया है।
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म बागी में उन्होंने प्रोफेसर का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

परिवार और निजी जिंदगी
शिवाजी साटम के निजी जिंदगी की बात करें तो उनके करीबी बताते हैं कि फिल्मों में पुलिस का किरदार निभाने वाले शिवाजी असल जिंदगी में बेहद सरल इंसान हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी अरुणा साटम के अलावा बेटा अभिजीत साटम है। बेटा भी अभिनेता है। मराठी अभिनेत्री मधुरा वेलणकर शिवाजी साटम की बहू हैं। 

अदाकारी के लिए मिले अवॉर्ड्स
शिवाजी साटम को बेहतरीन अदाकारी के लिए कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। उन्हें साल 2000 में कलाश्री अवार्ड्स से नवाजा जा चुका है। साल 2003 में सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता के लिए इंडियन टेली अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें 2012 में गोल्ड अवॉर्ड्स दिया जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें