शिल्पा की वकील का बयान
एक्ट्रेस की कई छेड़छाड़ की गईं तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनकी वजह से शिल्पा ने अदालत जाने का फैसला किया। एचटी के मुताबिक, शिल्पा का केस एडवोकेट सना रईस खान ने फाइल किया है। सना ने बताया, 'शिल्पा शेट्टी ने दशकों तक काम करके अपनी रेप्युटेशन बनाई है। कोई भी बिना सहमति के उनके नाम या उनकी इमेज को कमर्शियल फायदे के लिए नहीं अपना सकता। उनकी पहचान का बिना इजाजत के इस्तेमाल उनकी इज्जत और मेहनत से कमाई रेप्युटेशन पर हमला है। हमने गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।'
शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'सुखी' में देखा गया था। अगली बार वह कन्नड़ फिल्म 'केडी; द डेविल' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ संजय दत्त भी अभिनय करते नजर आएंगे।