फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: दूसरे एपिसोड में शो ‘द ट्रेटर्स’ से बाहर हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज, बोले- ‘मेरी बीवी कहती है…’

Fri, 13 Jun 2025 09:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर एक रियालिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ को होस्ट कर रहे हैं। इसमें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी हिस्सा लिया था लेकिन वह शुरुआती एपिसोड में ही शो से बाहर हो गए। शो से बाहर होने के बाद राज क्या बोले?

विज्ञापन
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों करण जौहर शो ‘द ट्रेटर्स’ को सूर्यगढ़ पैलेस में होस्ट कर रहे हैं। इस शो में लगभग 20 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं। इस शो के शुरुआती तीन एपिसोड भी ओटीटी पर रिलीज हो चुके हैं। दूसरे एपिसोड में राज कुंद्रा शो से बाहर हो चुके हैं। अपने शो से बाहर होने के बाद राज ने अपने एलीमिनेशन पर बात की है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

'द ट्रेटर्स' में राज कुंद्रा और अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम

मैं दिल जीतने के लिए शो में आया 
राज कुंद्रा शो ‘द ट्रेटर्स’ से बाहर होने के बाद दुखी नहीं है। वह कहते हैं, ‘मैं दिल और दोस्तों को जीतने के लिए ‘द ट्रेटर्स’ शो में आया था। जैसे ही मैं शो से बाहर निकला तो मुझे अपनी पत्नी की कही बात याद आ गई। मेरी बीवी शिल्पा कहती है कि मैं अपनी जान बचाने के लिए झूठ नहीं बोल सकता हूं। सच में मैं ऐसा ही हूं। मुझे खुशी है कि मैं शो में अपने लिए सच्चा बना रहा। ‘द ट्रेटर्स’ के बाकी कंटेस्टेंट्स को मैं अपनी बेस्ट विशेज देता हूं।’ 

अपूर्वा मुखीजा की हो रही है चर्चा 
राज कुंद्रा को शो से बाहर करने में बहुत बड़ा रोल इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा का रहा है। अपूर्वा ने शो में कहा था कि राज कुंद्रा ट्रेटर हैं। इसके बाद राज के खिलाफ वोट पड़े और वह शो से बाहर हो गए। अपूर्वा शो में काफी अच्छा गेम खेल रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके गेम की तारीफ कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: The Traitors: राज कुंद्रा बोले- ‘करण के शो पर नेपो हस्बैंड वाला ड्रामा दिखाऊंगा’; अपूर्वा का बयान भी वायरल 

शो में बाकी हैं ये कंटेस्टेंट्स 
रियालिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में राज कुंद्रा के बाहर होने के बाद कई कंटेस्टेंटस बचे हैं। इनमें अंशुला कपूर, अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जान्हवी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, पूरब झा, रफ्तार, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और उर्फी जावेद शामिल हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें