फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल सीजन 2: 'नागिन बदले पर आती है तो रूह कांप जाती है'; प्रियंका चाहर ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी

Sat, 03 Oct 2026 03:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rise And Fall S2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन चल रहा है। शो का एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें प्रियंका चाहर और शहजाद पूनावाला के बीच बहस देखी जा रही है।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला-प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में खूब ड्रामा और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। शो में स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला और 'नागिन' फेम प्रियंका चाहर चौधरी जैसे सेलेब्स नजर आए हैं। हाल ही में शहजाद और प्रियंका के बीच बहस देखने को मिली। इस दौरान प्रियंका ने ऐसी टिप्पणी कर दी कि सभी हंसने लगे।

विज्ञापन

क्यों भिड़े शहजाद और प्रियंका चाहर?
शो 'राइज एंड फॉल 2' का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें शहजाद पूनावाला एक प्रतिभागी से प्रिंयका के लिए इशारा करते हुए कहते हैं, 'क्या खिलवा दिया इनको राज आपने एक हफ्ता'। इस पर प्रियंका चाहर कहती हैं, 'वो उनको भी पता है कि क्या खिलवा दिया'। शहजाद कहते हैं, 'नेवले और साप की लड़ाई में नेवला साप को खत्म कर देता है'। 

प्रियंका चाहर ने दिया शहजाद को जवाब
शहजाद की बात का जवाब देते हुए प्रियंका चाहर ने कहा, 'वैसे नागिन जब बदला लेने पर आती है तो बात ही अलग होती है'। शहजाद हंसते हुए कहते हैं, 'नागिन के पास बस डायलॉग है। सिर्फ डायलॉग, डायलॉग और डायलॉग'। इस पर प्रियंका चाहर कहती हैं, 'नागिन रिवेंज ऐसा लेती है ना कि रूह कांप जाती है सामने वाले की'। यह बोलते हुए प्रियंका वहां से हंसते हुए चली गईं। शुरुआत तीखी तकरार से हुई, मगर बाद में प्रियंका और शहजाद दोनों ही हंसने लगे'। यह देखकर तेज प्रताप हंसते नजर आए।

सलमान खान: 'बस 19-20 का अंतर है'; भाईजान से हो रही साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफियान की तुलना, वीडियो वायरल
विज्ञापन

कब और कहां देख सकते हैं शो?
पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'नागिन और नेवला की फाइट में आप किसकी साइड हैं'? बता दें कि यह शो प्राइम वीडियो और एम एक्स प्लेयर पर प्रसारित होता है। हर दिन दोपहर 12 बजे नया एपिसोड आता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें