फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala Death: ‘जीवन जीने का समय आ गया है’, शेफाली के इस पोस्ट ने किया हैरान, यूजर बोले- ‘जिंदगी का…’

Sat, 28 Jun 2025 01:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Jariwala Instagram Post: शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनका एक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने जीवन जीने के बारे में बात कही थी। जानिए क्या है पोस्ट। 

विज्ञापन
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम- @shefalijariwala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की शुक्रवार रात अचानक हुई मौत ने मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों को चौंका दिया। 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस का यूं इतनी जल्दी चले जाना किसी को स्वीकार नहीं हो रहा है। 42 की उम्र में अभिनेत्री की मृत्यु कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से हुई। हालांकि, निधन का असली कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। अब शेफाली जरीवाला का एक इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने जीवन जीने को लेकर बात कही थी। आइए देखें वीडियो। 

क्या था अभिनेत्री का पोस्ट?

विज्ञापन

निधन से एक हफ्ते पहले अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में एक्ट्रेस अपनी हेयरस्टाइल ठीक करवा रही हैं और उन्हें मेकअप करवाते देखा जा सकता है, जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया था। इसके अलावा उन्हें केक खाते भी देखा गया, जिसके बाद वो रेड कलर की मॉर्डन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा था कि अब समय आ गया है कि हम जीवन जीना शुरू करें। हालांकि, इस पोस्ट के हफ्ते बाद अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जो उनके लिखे संदेश के बिल्कुल उलटा रहा।
 


 

नेटिजंस को नहीं हो रहा विश्वास
अभिनेत्री के निधन की खबर सुनते ही। इस वीडियो पोस्ट पर नेटिजंस की प्रतिकियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि उन्हें यकीन हो रहा है कि अभिनेत्री नहीं रही। एक यूजर ने कहा, ‘ इस वीडियो की शुरुआत इस वाक्य से होती है, ‘अब समय आ गया है कि हम जीवन जीना शुरू करें।’ वहीं एक और यूजर ने बोला कि जीवन का कोई भरोसा नहीं कि कब क्या हो जाए। इसके आलावा अन्य यूजर्स उन्हें रेस्ट इन पीस कह रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala: मौत से 10 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में घूम रही थीं शेफाली, दोस्तों के साथ किया एंजॉय


‘कांटा लगा’ गाने से थीं मशहूर
शेफाली जरीवाला के काम की बात करें तो उन्हें 'कांटा लगा' गाने के लिए जाना जाता था। वह बिग बॉस 13 में भी आई थीं। इसके अलावा 'नच बलिए 5', 'नच बलिए 7' और एडल्ट कॉमेडी सीरीज 'बेबी कम ना' में भी नजर आई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें