एमसीजी पहुंची थीं शेफाली
इसके अलावा शेफाली अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान वहां के फेमस मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड भी गई थीं। जहां की कई तस्वीरें शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में शेफाली क्रिकेट स्टेडियम में खड़े होकर पोज दे रही हैं। उन्होंने स्टेडियम के अलग-अलग हिस्सों में खडे़ होकर फोटो क्लिक कराई हैं। इन फोटोज के शेयर करते हुए शेफाली ने कैप्शन में लिखा था, ‘बादलों के बीच बल्लेबाजी, सपनों का स्कोर। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर।’
यह खबर भी पढ़ेंः Shefali Jariwala Death News LIVE: कूपर हॉस्पिटल में जारी है शेफाली का पोस्टमार्टम, पति पराग पहुंचे अस्पताल
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं शेफाली
शेफाली के बारे में कहा जाता है कि वो खुलकर अपनी जिंदगी जीती थीं। उनके सोशल मीडिया को देखें तो ये मालूम पड़ता है कि शेफाली काफी ग्लैमरस थीं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर उनकी कई ग्लैमरस फोटोज मौजूद हैं। इनमें कुछ एक अलग-अलग फोटोशूट की हैं।