बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से हर कोई हैरान हैं। ‘कांटा लगा गर्ल’ ने 42 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हर कोई अभिनेत्री के निजी जीवन के बारे में जानना चाह रहा है। बीती रात कुछ वीडियोज आए, जिसमें उनके पति को परेशान और भावुक देखा गया है। आपको बताते चलें कि दिवंगत अभिनेत्री के पति का नाम पराग त्यागी है, जो एक अभिनेता हैं। आइए जानते हैं…
कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने साल 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। फिर बाद में एक्ट्रेस की मुलाकात पराग त्यागी से हुई, जो एक अभिनेता हैं। दोनों साल 2015 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के पहले एक्ट्रेस पराग त्यागी के साथ रियटली शो नच बलिए के सीजन 5 और 7 में नजर आईं थीं, जहां दोनों की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।
यह खबर भी पढ़ें:
Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ फेम गर्ल शेफाली जरीवाला ने अक्षय-सलमान के साथ किया काम, बिग बॉस से छाईं
कौन हैं अभिनेत्री के पति पराग त्यागी?
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद में हुआ था। पराग त्यागी को टीवी के चर्चित शो 'पवित्र रिश्ता' में विनोद करंजकर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा उन्हें साल 2016 में आए टीवी सीरियल 'ब्रम्हराक्षस' में शानदार अभिनय के लिए भी पहचाना जाता है।
शेफाली जरीवाला के निधन से दुखी मनोरंजन जगत
42 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया था। शेफाली के निधन की वजह पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल इसकी वजह कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है।। निधन की खबर आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस कड़ी में मीका सिंह, राहुल वैद्य और अली गोनी ने गहरा दुख जताया है।