कांटा लगा से मशहूर हुईं एक्ट्रेस
शेफाली जरीवला को असली पहचान साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से मिली। इस इस हिट रिमिक्स ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का खिताब दिया, और इसी के साथ उनका स्टारडम शुरू हुआ। यह गाना धर्मेंद्र और आशा पारेख की साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म ‘समाधि’ के लोकप्रिय गाने का रीमिक्स था। इसके बाद शेफाली जरीवाला ने कुछ और म्यूजिक वीडियो में काम किए, जैसे ‘कभी आर कभी पार’ और ‘माल भारी आथे’ आदि।
यह खबर भी पढ़ें:
नहीं रहीं 'कांटा लगा गर्ल': अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
अभिनय में दिखाया था दम
गानों में धूम मचाने के बाद अभिनेत्री को कुछ फिल्मों के लिए भी जाना जाता था। उन्होंने साल 2004 में सलमान खान और अक्षय कुमार अभिनीत 'मुझसे शादी करोगी' में काम किया था। शेफाली जरीवाला बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी थी।
रियलटी शो में भी बिखेरा जादू
शेफाली जरीवाला ने साल 2008 में पहली बार किसी रियलटी शो में शामिल हुईं, जिसक नाम था 'बूगी-वूगी'। इसके बाद अभिनेत्री 'बिग बॉस 13' में नजर आईं। इस शो में एक्ट्रेस ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इस शो में वो बहुत चर्चित हुईं।
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी
- फोटो : एक्स