फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं चाहकर भी जवाब...'; अचानक इंटरनेट पर क्यों छाई शारिब और नसरीन की लव स्टोरी? जानें क्याें इमोशनल हुए एक्टर

Thu, 14 May 2026 09:09 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sharib Hashmi-Nasreen Love Story: शारिब हाशमी और नसरीन हाशमी की लव स्टोरी चर्चा में है। हर कोई इनके प्यार और बॉन्डिंग की तारीफ कर रहा है। यह देख शारिब भी गदगद हैं। मगर, अचानक इस लव स्टोरी पर सब बात क्यों कर रहे हैं? जानिए
विज्ञापन
शारिब हाशमी-नसरीन - फोटो : इंस्टाग्राम@mrfilmistaani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में जेके के किरदार में नजर आने वाले एक्टर शारिब हाशमी और नसरीन की शादी साल 2003 में हुई थी। दोनों के बीच मोहब्बत का सिलसिला कॉलेज के वक्त से शुरू हुआ। मगर, कॉलेज के प्यार और शादी तक की मंजिल के बीच इनकी राहें जुदा भी हुईं और बातचीत तक बंद हो गई। मगर, कहते हैं न कि सच्चे प्यार को मंजिल मिल जाती है। आखिर, इनका प्यार भी मुकम्मल हुआ। शादी को भी करीब 23 साल हो गए हैं। इनकी लव स्टोरी अब दुनिया के सामने आई है और इसे सुनकर हर कोई वाह-वाह कर रहा है। क्यों? क्योंकि ये लव स्टोरी थोड़ी फिल्मी है। जानिए क्यों अचानक हो रही इस कपल की चर्चा?

विज्ञापन

कॉलेज में पनपा था प्यार
शारिब हाशमी की पत्नी नसरीन ओरल कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें छठी बार कैंसर रीलैप्स हुआ है। नसरीन हिम्मत के साथ कैंसर से जंग लड़ रही हैं और शारिब पत्नी को संबल दे रहे हैं। इस बीच इस खूबसूरत जोड़े ने अपनी प्रेम कहानी से रूबरू कराया। इसी के साथ इनकी यादों की गुल्लक के कुछ पुराने सिक्के भी खनक उठे। यह लव स्टोरी फिल्मी इसलिए है, क्योंकि यहां प्यार शुरू हुआ, फिर विरोध हुआ तो राहें अलग हो गईं। मगर, जब एक-दूसरे के बिना जीना मुश्किल हुआ तो हर विरोध को राह से हटना पड़ा। 

शारिब ने क्यों खत्म किया था नसरीन से रिश्ता?
हाल ही में 'हॉटरफ्लाई' से बात करते हुए नसरीन और शारिब ने याद किया कि कॉलेज के दिनों में इन्हें प्यार हुआ था। मगर, फिर ब्रेकअप हो गया था। इसकी वजह थी कि नसरीन के भाई को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था। दोनों के रिलेशन के करीब सालभर बाद नसरीन के भाई को जब पता चला तो उन्होंने शारिब से झगड़ा किया। शारिब ने कहा, 'उसे मेरी लंबाई और हमारी अलग-अलग जातियों से समस्या थी'। भाई ने शारिब से कहा था, 'तुम अभी कॉलेज में हो। हम छह महीने में नसरीन का शादी करा देंगे। साथ ही रिश्ता खत्म करने का चैलेंज दिया। 

नसरीन के भाई की धमकी से डर गए थे शारिब
शारिब डर गए थे और दूर हो गए। वहीं, हालिया इंटरव्यू में नसरीन ने कहा कि इस ब्रेकअप ने उन्हें तोड़ दिया था। उन्होंने कहा, 'शारिब ने डरकर मुझसे बिना पूछे ही रिश्ता खत्म कर दिया था। मैंने इनसे मिन्नतें कीं, लेकिन ये चले गए। मैंने इन्हें नहीं छोड़ा और दो साल तक इंतजार करती रही। इस बीच शारिब की सगाई किसी और लड़की के साथ हो गई। मगर, यह सगाई भी टूट गई। रोने के लिए उन्हें फिर नसरीन याद आईं और वे नसरीन के पास लौटे। नसरीन पहले से शारिब का इंतजार कर रही थीं। शारिब ने कहा, 'इसी दौरान मुझे अहसास हुआ कि मैं इसके साथ ज्यादा खुश था। मैंने तय किया कि इस रिश्ते के लिए सबसे लड़ूंगा'।
 


बच्चों की तड़प देख परिवार हुए राजी
शारिब और नसरीन की मोहब्बत में एक दोस्त ने पोस्टमैन का काम किया और एक-दूसरे मैसेज इधर-उधर करता था। उसी दोस्त के जरिए नसरीन ने खबर भिजवाई की अब वो सिर्फ डेटिंग नहीं करना चाहतीं। उम्र 24 हो गई है। अगर बात आगे बढ़ानी है, तो शारिब उनके परिवार से बात करें। शारिब ने ऐसा ही किया। विरोध सिर्फ नसरीन के परिवार में ही नहीं था, बल्कि शारिब के परिवार में भी था। शारिब की मां को नसरीने की हाइट और वजन से दिक्कत थी। मगर, बच्चों को एक-दूसरे के लिए तड़पते देख दोनों परिवारों को राजी होना पड़ा और यह शादी हुई।
विज्ञापन

शारिब बोले- 'बस यूं ही प्यार और दुआएं देते रहिए'
शारिब हाल ही में पत्नी नसरीन की कैंसर से जंग पर बात करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि नसरीन पांच बार ओरल कैंसर को मात दे चुकी हैं। मगर, यह बीमारी छठी बार फिर लौट आई है। पहली बार नसरीन को 2018 में कैंसर का पता चला था। अब तक पांच सर्जरी हो चुकी हैं। उपचार जारी है। पूरा परिवार उम्मीद बांधे हुए है। शारिब और नसरीन की निजी जिंदगी की बात करें तो कपल के दो बच्चे हैं। शारिब के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें 'फिल्मिस्तान', 'बदमाशियां', 'तरला', 'हैप्पी पटेल'और  'द फैमिली मैन ' (वेब सीरीज) में देखा जा चुका है। शारिब और नसरीन पर लोग प्यार लुटा रहे हैं और दुआएं कर रहे हैं। इस पर एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। साथ ही सभी का आभार जताया है। उन्होंने लिखा, 'मैं बेहद खुश और भावुक हूं। चाहकर भी सबको जवाब नहीं दे पा रहा। बस इसी तरह प्यार और दुआएं देते रहिए'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें