आपसी सहमति से हुए अलग
तलाक की खबरों पर रिएक्शन करते हुए मौनी रॉय ने बीते दिन बुधवार को एक पोस्ट शेयर करके भी प्राइवेसी में दखल ने देने की अपील की थी। आज गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अलगाव की पुष्टि कर दी है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने और सूरज ने अलग होने का फैसला लिया है। वे आपसी सहमति से इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
लिखा- 'हमें बहुत दुख हुआ'
एक साझा इंस्टाग्राम पोस्ट में मौनी रॉय और सूरज ने लिखा है, 'हमें यह देखकर बहुत दुख हुआ कि कुछ लोगों ने हमारी निजी जिंदगी में बेवजह दखल दिया। हम यह बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला कर लिया है। हम इस मामले को निजी तौर पर और आपसी सहमति से सुलझाने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं। हमारी निजी जिंदगी को सनसनीखेज बनाने की कोशिशें की गई हैं, जिसके लिए मनगढ़ंत कहानियां और सरासर झूठ फैलाए गए हैं। ये बातें हमारे रिश्ते की असलियत को नहीं दिखातीं।
टूटी शादी, लेकिन दोस्ती रहेगी बरकरार
मौनी ने आगे लिखा है, 'अपनी बदलती हुई निजी प्राथमिकताओं पर सोच-विचार के बाद हमने आपसी सहमति से, एक-दूसरे का सम्मान करते हुए और एक-दूसरे को समझते हुए, अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। इस समय, हमारा पूरा ध्यान इस दौर को सोच-समझकर और निजी तौर पर संभालने पर है। हम आने वाले समय में भी अपनी दोस्ती को सहेजकर रखने की पूरी कोशिश करेंगे। इस मुश्किल वक्त में आपके सपोर्ट के लिए हम तहे दिल से आभारी हैं'।