फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद कपूर: क्या बुरे वक्त से बाहर निकले एक्टर? मदद के लिए आगे आए किंग खान, बोले- छोटे से लेकर बड़े तक सब चिंतित

Thu, 19 Nov 2026 01:12 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • अभिनेता शरद कपूर अब बदहाली से काम की तरफ लौट रहे हैं। 
  • फिल्मी दुनिया के कई बड़े से छोटे कलाकार उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। 
  • शरद ने हाल ही में दो से तीन फिल्में साइन की हैं, जिन पर वह जल्द काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
जावेद अख्तर, शरद कपूर, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों अभिनेता शरद कपूर ने अपने मुश्किल वक्त में फिल्म इंडस्ट्री से मदद मांगी थी। इसके बाद कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आए। सोनू सूद और सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान और जावेद अख्तर का नाम भी मददगारों की लिस्ट में शामिल हो गया है। 

विज्ञापन


शरद ने बताया किसने की मदद
हाल ही में वरिंदर चावला को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा, ‘आपको यकीन नहीं होगा। हर कोई, छोटे से लेकर बड़े कलाकार तक सब चिंतित थे। सोनू सूद, सलमान खान, शाहरुख खान, राजपाल यादव, जावेद अख्तर सब। मैं उन सबका बहुत आभारी हूं। मेरे दोस्त अरमान कोहली भी बहुत परेशान थे। उन्होंने कहा, आपको जो भी चाहिए, हम देंगे।’

Trending Videos

शरद कपूर और हेमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा चौधरी ने बताई एक्टर की हालत
वहीं शरद की दोस्त हेमा चौधरी ने हाल ही में 'बॉलीवुड कट अनकट' पॉडकास्ट में शरद कपूर की हालत पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि वह एक डॉग शेल्टर चलाती हैं, जिसका नाम बेजुबान ट्रस्ट है। इसी सिलसिले में वह शरद के इलाके में कुछ कुत्तों को बचाने पहुंची थीं, तब उनकी मुलाकात एक्टर से हुई। बाद में जब वह उनके कमरे में गईं तो वहां के हालात देखकर बुरी तरह घबरा गईं। इसके बाद उन्होंने शरद की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से अपील की।

विज्ञापन

शरद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम: @the_sharadkapoor

काम पर कब वापसी करेंगे एक्टर? 
बीते दिनों एक्टर ने एक वीडियो में बताया था कि वह कैमरे के सामने कब वापसी करेंगे। शरद ने कहा, 'मैं अपने फैंस को शुक्रिया कहना चाहता हूं। भगवान आप लोगों को बहुत खुश रखें। बस इतना ही प्यार बनाए रखिएगा। मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगा। मैं जनवरी से रॉकस्टार की तरह काम करना शुरू कर दूंगा और वैसा ही बनूंगा। आप सभी का आभार'।

सोनू सूद और सलमान खान ने की मदद
हाल ही में शरद कपूर का एक वीडियो भी सामने आया था जब अभिनेता सोनू सूद उनसे मिलने पहुंचे थे। खबरों के अनुसार, सोनू ने उनसे मुलाकात कर एक ऐसे प्रोजेक्ट पर चर्चा की है जिससे शरद काम पर वापस लौट सकेंगे। इसके साथ ही सोनू ने शरद को मेडिकल हेल्प देने का भी वादा किया। उन्होंने बताया कि शरद की इच्छा सम्मान के साथ काम करने की है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें