फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन सिंह: धीरेंद्र शास्त्री की राम कथा सुनने पहुंचे पावर स्टार, मंच से सुनाए भजन, राजा भैया को लेकर कही ये बात

Thu, 19 Nov 2026 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इन दिनों कुंडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा चल रही है।
  • यहां भोजुपरी एक्टर-सिंगर पवन सिंह भी पहुंचे और बागेश्वर धाम वाले बाबा से मुलाकात की।
  • उन्होंने कथावाचक से मुलाकात की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री-पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@singhpawan999
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। दरअसल, अभिनेता कुंडा में चल रही धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंच से कुछ भजन भी गाए, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे।

विज्ञापन
Trending Videos

पवन सिंह ने गाए भजन
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती में इन दिनों बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीराम कथा कह रहे हैं। इस कथा में कई चर्चित लोग भी पहुंच रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह भी कथा सुनने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुद भी भजन गाए। पवन सिंह ने कुंडा से विधायक राजा भैया का भी जिक्र किया।

साझा कीं मुलाकात की तस्वीरें
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'प्रेम से बोलिए बाबा बागेश्वर धाम सरकार की जय'। बता दें कि पवन सिंह जब पहुंचे तो खुद राजा भैया उन्हें स्टेज पर लेकर गए। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से पवन सिंह का परिचय कराते हुए कहा कि ये भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे हैं।  
विज्ञापन

राजा भैया-पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@singhpawan999
बोले- 'राजा भैया के आशीर्वाद से आ पाए'
पवन सिंह के आते ही पूरे पंडाल तालियां बजने लगीं। लोग जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। पवन सिंह ने भी भजन गाकर माहौल और भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर पवन सिंह ने कहा कि राजा भैया के आशीर्वाद से ही उन्हें इस पावन कथा में शामिल होने का मौका मिल पाया है। इसे उन्होंने अपना सौभाग्य बताया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें