फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priya Marathe: पत्नी के निधन के एक महीने बाद शांतनु मोघे ने किया पहला पोस्ट, भावुक होकर बोले- फिर मिलेंगे

Wed, 01 Oct 2025 06:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shantanu Moghe Post For Priya Marathe: मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे के निधन के एक महीने बाद पति शांतनु ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में शांतनु ने बताया है कि प्रिया की उनकी जीवन में कितनी अहमियत थी।
विज्ञापन
प्रिया मराठे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया मराठे को गुजरे एक महीना हो चुका है, लेकिन उनका जाना अभी भी उनके परिवार और चाहने वालों के लिए अविश्वसनीय है। प्रिया के पति और लोकप्रिय अभिनेता शांतनु मोघे ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं और एक भावुक नोट के साथ पत्नी को याद किया।
विज्ञापन


शांतनु की चुप्पी टूटी
प्रिया की मौत के एक महीने बाद शंतनु ने पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रिया संग बिताए एक पल की तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों फ्लाइट में साथ नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ शांतनु ने लंबा-चौड़ा कैप्शन साझा किया। शांतनु के पोस्ट को पढ़कर प्रिया के चाहने वाले और उनके फैंस काफी भावुक हो रहे हैं।  
 


यह खबर भी पढ़ें: Harrdy Sandhu: युवराज सिंह के क्रिकेट लीग में रंग जमाएंगे हार्डी संधू, कनाडा सुपर 60 लीग में देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन


भावनाओं से भरा संदेश
शांतनु ने लिखा कि परिवार, रिश्तेदार, दोस्त, फॉलोअर्स और यहां तक कि अनजान लोगों ने भी जिस तरह से संवेदनाएं और शुभकामनाएं भेजीं, उससे उन्हें मानवता पर और गहरा विश्वास हुआ। उन्होंने कहा कि इस दुख को शब्दों में बयान करना असंभव है, क्योंकि प्रिया जैसी सकारात्मक और साफ दिल की इंसान का असमय जाना बेहद अन्यायपूर्ण और दुखद है।

प्रिया का असमय जाना
31 अगस्त 2025 को प्रिया मराठे का निधन कैंसर से जंग हारने के बाद हुआ था। उनकी मौत ने पूरे मराठी मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया। इंडस्ट्री के लोग ही नहीं, बल्कि उनके प्रशंसक भी गहरे सदमे में थे। इस दुखद घटना के बाद शांतनु मोघे पर मानो दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

यादों से जुड़ा रिश्ता
अपने पोस्ट में शांतनु ने बताया कि प्रिया ने अपनी कलाकृतियों, अपने काम, अपने स्वभाव और अपने व्यवहार से कई दिलों को छुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनशीलता, दयालुता और जीवंत व्यक्तित्व हमेशा उन सबकी यादों में रहेंगे, जो उन्हें जानते थे या उनकी कलाओं के माध्यम से जुड़ पाए थे।

प्रिया से किया वादा
शांतनु ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा- 'मेरी एंजल पुन्हा भेटू...' यानी मेरी परी, फिर मिलेंगे। बता दें प्रिया के जाने के बाद से मराठी इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उनके को-एक्टर्स ने कहा कि प्रिया न सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री थीं बल्कि बेहद स्नेही और सरल स्वभाव की इंसान भी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें