ओटीटी पर प्रसारित हो रहा राइज एंड फॉल शो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा, वैसे-वैसे उसमें रोमांच बढ़ता जा रहा है। आज बुधवार को शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें धनश्री और आकृति के बीच जोरदार बहस होती दिख रही है। चलिए देखते हैं आखिर किस बात को लेकर दोनों में आई दरार।
आरती नेगी ने धनश्री पर लगाया आरोप
राइज एंड फॉल शो का नया प्रोमो जारी हुआ है। इसमें देखा गया कि आरती नेगी, धनश्री से कहती हैं, ‘जब अशनीर सर बोल रहे थे कि यहां हर कोई अरबाज के इशारों में नाच रहा है, तो आप अपने आप को क्यों शामिल कर रही थी।’ इसके जवाब में धनश्री ने कहा, ‘हर कोई बोला, मैं ऐसी नहीं हूं कि किसी के इशारों पर नाचूंगी, इसमें बहुत अंतर है।’
धनश्री का फूटा गुस्सा
आगे प्रोमो में धनश्री ने आकृति के फॉल में रहने के दौरान की बातें बताई। उन्होंने कहा, ‘जब आप फॉल में थीं, तो आपको बहुत मौके मिले, लेकिन आप ऊपर ही नहीं आ पाई, क्योंकि आपने उसे हासिल ही नहीं किया। तब आप अरबाज को बोल रहे हो, ऐसा…।’ इसपर आकृति ने जवाब दिया, ‘मुझे किसी के पीछे नहीं खेलना है कि चलो-चलो अरबाज आप मुझे ऊपर पहुंचा दो।’ इतने बहस के बाद धनश्री ने आकृति को कहा, ‘साइको।’
यह खबर भी पढ़ें:
Allu Sirish: अल्लू अर्जुन के भाई ने किया सगाई का एलान, दादा की जयंती पर अल्लू शिरीष ने लिखा भावुक संदेश
ये प्रतियोगी शो में आ रहे नजर
‘राइज एंड फॉल’ शो में अरबाज पटेल के अलावा कीकू शारदा, कुब्रा सैत, अनाया बांगर, आरुष भोला, बाली, आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल जैसे सेलेब्स मौजूद हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि पवन सिंह भी शो में मौजूद हैं, जिन्होंने शो छोड़ दिया है।