साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकीं अभिनेत्री शालिनी पांडे ने हाल ही में आई नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ की अपनी सह कलाकार व दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी की तारीफ की है और उन्हें अपना मार्गदर्शक बताया है। साथ ही शालिनी ने शबाना आजमी के साथ काम करने के अपने अनुभवों को भी साझा किया है।
खुद को भाग्यशाली मानती हैं शालिनी
शालिनी पांडे ने शबाना आजमी की तारीफ करते हुए कहा, “मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मै उन्हें (शबाना आजमी) एक इंसान के रूप में करीब से जान पाई हूं। अगर मुझे जीवन में आगे बढ़ना है, तो मैं खुद को उनके जैसा ही बनाना चाहती हूं। मैं उन्हें अपना मार्गदर्शक मानती हूं। उनसे सेट पर काफी कुछ सीखने को मिला।”
यह खबर भी पढ़ें: Toxic: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, फैंस को लगेगा झटका
शबाना आजमी के साथ काम करके आया मजा
आगे शबाना आजमी की तारीफ करते हुए अभिनेत्री शालिनी ने डब्बा कार्टेल में उनके साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, “मेरी पसंदीदा सह-कलाकार शबाना आजमी ही हैं। मुझे उनके साथ काम करके बहुत मजा आया, वह बहुत प्यारी हैं। मैंने उनके साथ सेट पर काफी मस्ती भी की।
यह खबर भी पढ़ें: Film Thug Life: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का पहला सिंगल जल्द होगा रिलीज, मणिरत्नम-एआर रहमान संग नजर आए अभिनेता
डब्बा कार्टेल में बनीं थी शबाना आजमी की बहू
वर्कफ्रंट की बात करें तो शालिनी पांडे आखिरी बार इसी साल आई नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ में नजर आई थीं। ड्रग माफियाओं की कहानी को दिखाती इस सीरीज में शालिनी ने राजी नाम की महिला का किरदार निभाया था, जो शबाना आजमी की बहू बनी हुई है। इस सीरीज को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की ओर से काफी सराहा गया था। अब शालिनी पांडे प्राइम वीडियो की फिल्म ‘बैंड वाले’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ जहान कपूर और स्वानंद किरकिरे भी दिखाई देंगे। इसके अलावा शालिनी धनुष के साथ एक फिल्म में भी नजर आएंगी। इसको लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।