शाहरुख बोले- 'बहुत शर्मीला हूं मैं'
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने वेव्स समिट में 'द जर्नी: फ्रॉम आउटसाइडर टू रूलर' सेशन में हिस्सा लिया। इस सत्र का संचालन करण जौहर ने किया। इस दौरान दीपिका और शाहरुख खान ने काफी दिलचस्प बातें कीं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शाहरुख खान ने वेव्स समिट में कहा कि वे काफी शर्मील स्वभाव के हैं। किंग खान ने मजाकिया अंदाज में बताया कि वे अक्सर इवेंट और पार्टी में दीपिका को किसी शील्ड की तरह इस्तेमाल करते हैं और उनके पीछे छिप जाते हैं।
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण
- फोटो : पीटीआई
दीपिका बोलीं- 'हम दोनों एक-दूसरे के पीछे छिपने की कोशिश करते हैं'
शाहरुख ने कहा 'जब मैं स्टेज पर आता हूं तो मैं बहुत शर्मीला हो सकता हूं। बहुत अजीब हो सकता हूं। मैं ऐसा ही हूं और यही कारण है कि मैं दीपिका से प्यार करता हूं, क्योंकि वह मुझसे लंबी हैं। इसलिए, ऐसा होता है कि जब हम किसी पार्टी में जाते हैं, तो मैं उनके पीछे छिप सकता हूं'। वहीं, शाहरुख की इस बात पर दीपिका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'यह सच है! दो अजीब लोग हैं और फिर वह मेरे पीछे भागते हैं और फिर मैं उनके पीछे भागती हूं और हम बस एक-दूसरे के पीछे छिपने की कोशिश करते हैं'। शाहरुख ने आगे कहा, 'यह सब मजाक नहीं है'।