फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: गौरी खान से कुछ नहीं छिपाते शाहरुख खान, अपने अफेयर की खबरों पर अभिनेता ने कह दी थी ऐसी बात

Sat, 21 Sep 2024 09:40 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने बातचीत के दौरान बताया था कि उनका नाम किसी अभिनेत्री के साथ जुड़ा या नहीं। साथ ही उन्होंने अपने अफेयर को लेकर खुलकर बात की थी। गौरी खान ने भी अपने पति को लेकर ऐसी टिप्पणी की थी जिसे सुनकर प्रशंसक भी अपने स्टार को लेकर सोच में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चर्चित कपल किंग यानी शाहरुख खान और गौरी खान की शादी वर्ष 1991 में हुई थी। तब से दोनों साथ में हैं। दोनों के प्यार की चर्चा हमेशा होती रहती है। आइए आपको बताते हैं जब शाहरुख ने अपने अफेयर और महिलाओं से संबंध को लेकर चर्चा की थी। साथ गौरी खान ने भी शाहरुख को लेकर खुलासा किया वह बातें छुपाते नहीं हैं बल्कि रहस्य रखना पसंद करते हैं। 

Pathaan 2: 'पठान 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, शाहरुख की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

मुझमें समस्याएं हैं ये तो लड़कियां ही बताएं
विज्ञापन

फरीदा खान ने एक इंटरव्यू के दौरान पूछा कि उनके नाम पर कोई 'धोखा' क्यों नहीं जुड़ा है, जबकि आप एक अभिनेता हैं और अभिनेता अक्सर चर्चा में रहते हैं। मजाकिया जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी उम्र की कोई भी महिला सुपरस्टार की तरह नहीं है। शाहरुख खान ने कहा कि क्या मुझमें समस्याएं हैं वो तो लड़कियां ही बता सकती हैं। मैंने नोट किया है कोई लड़की मुझको प्यार नहीं करती। दूसरा मेरी जो इमेज है, इसको लेकर मैंने नोट किया है कि 14 से कम या 40 से अधिक की जो औरतें हैं वो मुझे बहुत प्यार करती हैं। जो रेंज मेरी है उसमें मुझे कोई पसंद ही नहीं करता। तो यही मुख्य कारण है कि मेरे साथ कोई नाम नहीं जुड़ा।

Vettaiyan Prevue: 'वेट्टैयन' का प्रीव्यू रिलीज, आमने-सामने दिखे रजनीकांत और अमिताभ बच्चन

गौरी खान ने कही थी ये बात
मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के साथ एक अन्य साक्षात्कार में, गौरी खान से पूछा गया कि शाहरुख उनके लिए वफादार  और विश्वास करने वाले व्यक्ति क्यों हैं। गौरी ने कहा, 'या फिर वह कुछ ऐसी बातें छिपा रहे हैं जिनके बारे में हमें नहीं पता या फिर वह रहस्य रखते हैं...। कई लोग बातें करते हैं कि मेरे हाथ में तो जादू है, मैं इस बात को मानना पसंद करती हूं कि मेरे हाथों में जादू है'। कपल को अक्सर इवेंट्स में साथ में देखा जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें