फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: गौरी को दिल्ली में 'भाभी' बोलते हैं शाहरुख खान, खुद सुनाई कहानी, वजह जान आपको भी आ जाएगी हंसी

Fri, 18 Oct 2024 03:40 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान दिल्ली जाकर अपनी पत्नी को भाभी बुलाने लगते हैं। इसकी वजब खुद शाहरुख ने बताई है। दिल्ली में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसके बाद वह अपनी ही पत्नी को भाभी बुलाने लगे थे।
विज्ञापन
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : x@@SRKUniverse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर अपनी पत्नी गौरी और बच्चों की बातें करते हैं। अब शाहरुख ने अपनी पत्नी को लेकर एक बहुत ही दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने अपनी पत्नी गौरी को भाभी कह कर बुलाया था। इस किस्से को जानकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन



 

शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली में हुआ था ऐसा किस्सा
कपिल शर्मा शो के दौरान शाहरुख खान ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। साल 2016 में आए इस एपिसोड में शाहरुख खान ने बताया कि एक लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड कहने पर वह लड़कों के कुछ समूह से उलझ गए थे। शाहरुख ने बताया कि जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ग्रीन पार्क में घूम रहे थे, तो उनका सामना कुछ गुंडे लड़कों से हुआ, जिन्हें उन्होंने मजाकिया अंदाज में 'शोडे' यानी बेवकूफ कहा।

Bollywood Actresses: राधिका आप्टे से यामी गौतम तक, इन अदाकाराओं ने लंबे समय तक छिपाकर रखी अपनी प्रेग्नेंसी

शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
गर्लफ्रेंड के कारण हो गई थी मारपीट
एसआरके ने घटना को याद करते हुए कहा कि उनमें से एक लड़का उनके पास आया और पूछा कि वह लड़की कौन है। शाहरुख ने उन लड़कों को जवाब दिया कि वह उनकी गर्लफ्रेंड है। लड़के ने कहा कि वह उसकी गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि उसकी भाभी है। अपनी बात पर अड़े रहने के बाद लड़कों ने शाहरुख खान को पीट दिया था। उन्होंने याद किया कि कैसे उन्हें 'गर्लफ्रेंड' कहने में दिक्कत हो रही थी, इससे पहले कि शाहरुख कुछ करते, उनमें से एक ने उनके चेहरे पर मिट्टी फेंक दी थी।

Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन-श्वेता ने अभिषेक-ऐश्वर्या को लेकर किए थे कई खुलासे, क्या बातें नहीं पसंद

विज्ञापन

गौरी खान-शाहरुख खान-सुहाना खान - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली जाने पर आज भी पत्नी को बताते हैं 'भाभी'
शाहरुख ने कहा कि अब भी जब वह दिल्ली में अपनी पत्नी के साथ बाहर जाते हैं और कोई उनसे उनके बारे में पूछता है, तो वह उन्हें अपनी भाभी बताते हैं। शाहरुख ने कहा, अब ये जमाना है, मैं बीवी के साथ भी दिल्ली में निकलता हूं और कोई पूछता है कौन है तो मैं कहता हूं मेरी भाभी है'। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी भी दिखाई देंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें