फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान संग इन अभिनेत्रियों ने किया डेब्यू, बाद में चमका करियर; लिस्ट में बड़ी एक्ट्रेसेस का नाम

Sun, 02 Nov 2025 08:01 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahrukh Khan Birthday: हर एक्ट्रेस का सपना होता है कि वो पर्दे पर शाहरुख खान के साथ रोमांस करे। किंग खान के साथ स्क्रीन शेयर करना सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि करियर का टर्निंग पॉइंट बन जाता है। चलिए शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर बताते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं, शाहरुख खान के साथ पर्दे पर नजर आना हर अभिनेत्री के करियर का एक सपना होता है। उनकी शख्सियत, रोमांस करने का अंदाज और कैमरे के सामने की जादूगरी ऐसी है कि कोई भी एक्ट्रेस उनके साथ काम करने से खुद को रोक नहीं पाती। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्हें अपने फिल्मी सफर की शुरुआत ही किंग खान के साथ करने का मौका मिला और यही शुरुआत उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान बन गई।

विज्ञापन

शाहरुख-शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स
शिल्पा शेट्टी
1993 में रिलीज हुई 'बाजीगर' शिल्पा शेट्टी के करियर की पहली फिल्म थी। शिल्पा इससे पहले कुछ साउथ इंडियन मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में दिख चुकी थीं, लेकिन बड़े पर्दे पर उन्होंने कदम शाहरुख खान के साथ रखा। इस फिल्म ने दोनों के करियर को नई ऊंचाई दी। शाहरुख को मिला एंटी-हीरो का टैग और शिल्पा को मिला सुपरस्टारडम का पहला स्वाद। हालांकि शुरुआत में उनकी पहचान सिर्फ एक ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में हुई, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें एक स्थायी जगह दिला दी।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति-शाहरुख - फोटो : एक्स
सुचित्रा कृष्णमूर्ति 
सुचित्रा कृष्णमूर्ति 1994 में 'कभी हां कभी ना' से चर्चा में आईं। इससे पहले वो कुछ अंग्रेजी म्यूज़िक वीडियोज और थियेटर में सक्रिय थीं। शाहरुख संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। हालांकि फिल्म की सफलता के बावजूद सुचित्रा ने फिल्मों से दूरी बना ली और संगीत और साहित्य की ओर रुख किया। यह उनके करियर की मजबूती के साथ-साथ एक मिस्ड अपॉर्च्युनिटी भी मानी गई।

शाहरुख-महिमा चौधरी  - फोटो : एक्स
महिमा चौधरी 
महिमा चौधरी ने सुभाष घई की 'परदेस' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ली। इससे पहले वो विज्ञापनों और कुछ बंगाली प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी थीं। फिल्म में शाहरुख संग उनकी केमिस्ट्री और उनका देसी किरदार 'गंगा' दर्शकों के दिल में बस गया। उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला, लेकिन आगे जाकर उनका करियर उस मुकाम पर नहीं पहुंच पाया जहां तक जाने की उन्हें उम्मीद थी। 

शाहरुख-प्रीति जिंटा  - फोटो : एक्स
प्रीति जिंटा 
साल 1998 में 'दिल से' में प्रीति जिंटा भले कुछ ही मिनटों के लिए नजर आईं, लेकिन शाहरुख के साथ उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार थी कि दर्शकों ने उन्हें तुरंत नोटिस किया। इससे पहले प्रीति ने साउथ के कुछ विज्ञापनों और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में काम किया था। यह फिल्म उनके लिए ट्रेलर थी, पूरी फिल्मोग्राफी बाद में लिखी गई और उन्होंने साबित किया कि छोटा रोल भी बड़ा असर डाल सकता है।

दीपिका पादुकोण- शाहरुख - फोटो : एक्स
दीपिका पादुकोण
कर्नाटक से मॉडलिंग और कन्नड़ फिल्मों में पहचान बना चुकी दीपिका ने साल 2007 में जब 'ओम शांति ओम' में शाहरुख के साथ कदम रखा, तो वो सीधे स्टारडम की ऊंचाई पर पहुंच गईं। बॉलीवुड की पहली ही फिल्म में डबल रोल और शाहरुख खान के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री आज भी यादगार है। दीपिका की शाहरुख के साथ पर्दे पर जोड़ी इस कदर सुपरहिट हुई कि उसके बाद भी दोनों ने अब तक पांच फिल्मों में एक-दूसरे के साथ काम कर लिया और छठी फिल्म 'किंग' में भी दोनों साथ नजर आने वाले हैं। 

अनुष्का शर्मा-शाहरुख खान - फोटो : एक्स
अनुष्का शर्मा 
साल 2008 में 'रब ने बना दी जोड़ी' में अनुष्का शर्मा की सादगी और एनर्जी ने हर दिल जीत लिया। इससे पहले वह बैंगलोर की मॉडलिंग इंडस्ट्री में सक्रिय थीं। शाहरुख के साथ उनकी पहली ही फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड की नेक्स्ट जेन हीरोइन बना दिया। उन्होंने दिखाया कि बिना ग्लैमरस टैग के भी एक्ट्रेस दमदार शुरुआत कर सकती है।
विज्ञापन

शाहरुख-वलुस्चा डिसूजा - फोटो : एक्स
वलुस्चा डिसूजा
मॉडलिंग और एंकरिंग की दुनिया से आईं वलुस्चा ने 2016 में 'फैन' से एक्टिंग डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म में शाहरुख की पत्नी का किरदार निभाया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन वलुस्चा को उनकी निखरी एक्टिंग और स्क्रीन पर सादगी के लिए सराहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें