बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान आज 60 साल के हो गए हैं। अपनी रोमांटिक फिल्मों और अनोखे अंदाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख के जन्मदिन का जश्न हर कोई मना रहा है। जहां एक तरफ उनके घर मन्नत के बाहर हजारों की तादाद में भीड़ मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ उनके कई फैंस सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
पर शाहरुख खान को इंडस्ट्री का सुपरस्टार यूं ही नहीं कहते। इसके पीछे कई कारण हैं जो उनके साथ काम कर चुके कलाकारों ने साझा की हैं। माधुरी दीक्षित से लेकर आमिर खान, करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी कई सेलेब्स ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में शाहरुख को लेकर अपनी राय पेश की है। यहां पढ़िए इन सबने किंग खान को लेकर क्या कहा ?