फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mira Kapoor: मीरा हैं एक कड़क मां, बोली- मैं बच्चों को अनुशासित करती हूं और शाहिद बच्चों को बिगाड़ते हैं

Fri, 21 Jun 2024 09:33 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में शाहिद कपूर और मीरा कपूर पॉवर कपल के रूप में जाने जाते हैं। दोनों के बीच में लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिलती है। मीरा कपूर अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से शाहिद और अपने बच्चों के बारे में अपडेट साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे अपने बच्चों के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं ---
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर और मीरा कपूर जल्द ही अपनी शादी के नौ साल पूरे करने जा रहे हैं। दोनों ने अरेंज मैरिज किया था और आज दो प्यारे से बच्चों के माता-पिता हैं। मीरा अपने बच्चों के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'एक बच्चे को पालना सबसे कठिन काम है। आपको एक बच्चे को पालने के लिए काफी मदद लगती है'। 
विज्ञापन

3 of 5
मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

मीरा कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं हमेशा बच्चों के सामने एक कड़क मां के रूप रहती हूं। उन्हें हर चीज के लिए मैं मना करती हूं, लेकिन शाहिद किसी भी चीज के लिए उन्हें मना नहीं करते हैं। वे उनको बिगाड़ने का काम करते हैं। मैं उन्हें महंगे जूते खरीदने से मना करती हूं, लेकिन वे खरीद देते हैं'। 

4 of 5
मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा कपूर अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। वे उन्हें अनुशासित जीवन देना चाहती हैं। मीरा कहती हैं, बच्चों को बिगाड़ना बहुत आसान है। मुझे लगता है कि बच्चे को  दादा-दादी, चाचा-चाची सबकी जरूरत होती है। मैं हमेशा उन्हें समय पर सोना, होमवर्क करना, टेबल सीखाने के लिए गुस्सा करती हूं जबकि शाहिद एक कूल डैड हैं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा कपूर इंटरव्यू में आगे कहती हैं, 'शादी के बाद शाहिद में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वे हमेशा से अपना एक परिवार चाहते थे और अब उन्हें वह मिल गया है। वे बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। मैंने उनमें आध्यत्मिक स्तर पर भी बदलाव महसूस किया है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें