फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: ‘कबीर सिंह’ जैसे लड़के शाहिद को नहीं पसंद, कहा- असल जिंदगी में भी हैं ऐसे किरदार

Wed, 04 Dec 2024 01:02 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahid Kapoor: अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कबीर सिंह जैसे लड़के हैं, जब उनसे लड़कियां प्यार करती हैं, तो हम फिल्म क्यों नहीं बना सकते?
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2019 में शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके अभिनय और किरदार दोनों को पसंद किया गया। हालांकि, इस अपने किरदार के चलते अभिनेता को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। बावजूद इसके यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अब अपने इस किरदार को लेकर अभिनेता ने खुलकर चर्चा की है। 
विज्ञापन


 

शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
असल जिंदगी में भी हैं कबीर सिंह जैसे किरदार
अभिनेता ने इस तरह का किरदार निभाने को लेकर खुलकर चर्चा की। अभिनेता ने फेय डिसूजा को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह भले ही फिल्म में किए गए काम को स्वीकार ना करें, लेकिन कबीर सिंह जैसे किरदार असल जिंदगी में भी मौजूद हैं।Sunil Pal: लापता होने की खबरों के बीच सामने आए सुनील पाल, बोले- मेरा अपहरण हो गया था

 

शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
कबीर सिंह के बारे में क्या हैं शाहिद कपूर के खयाल?
इस बातचीत के दौरान शाहिद कपूर ने कहा, "यह वास्तव में मेरे बारे में नहीं है कि मैं कौन हूं। यह इस बारे में है कि हम सभी क्या हो सकते हैं? हम सभी क्या बनना चाहते हैं? आपको उससे सीखना चाहिए और आप ऐसी फिल्में नहीं बना सकते जो कभी भी जीवन में हो रही चीजों को प्रदर्शित ना करें।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि कबीर ने जो कुछ भी किया वह बिल्कुल भी स्वीकार्य था। मैं ऐसे लड़के को स्वीकार नहीं करूंगा, लेकिन क्या ऐसे लड़के होते हैं? क्या ऐसी लड़कियां ऐसे लड़कों से प्यार करती हैं? हां, वह करती हैं! तो हम इस पर एक फिल्म क्यों नहीं बना सकते? आप चले जाते हैं, आप तय करते हैं कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं। यह वास्तव में एक दर्शक के रूप में आप पर निर्भर करता है।”

 
विज्ञापन

शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर का वर्क फ्रंट
फिल्म ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर ने एक आक्रामक प्रेमी की भूमिका निभाई थी। उनके साथ कियारा आडवाणी ने स्क्रीन साझा किया था। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। वहीं, शाहिद को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ कृति सेनन थीं। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह अगली बार फिल्म ‘देवा’ में दिखाई देंगे, जो 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Laapataa Ladies: लापता लेडीज के ऑस्कर अभियान में आमिर संग शामिल हुए अल्फोंसो क्वारोन, होस्ट करेंगे स्क्रीनिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें