हमले की खबर सुनकर हैरान रह गए शाहरुख
शाहरुख खान ने डीडब्ल्यू से बातचीत में बताया है कि मेरे डायरेक्टर की मां, मेरी पत्नी और मेरा छोटा बेटा सभी लोग फिल्म अशोका के लांच पर एक इंटरव्यू में थे। बाकी क्रू को हमसे चार घंटे पहले टोरंटो के लिए उड़ान भरनी थी। इसके बाद जो खबर आई वह हैरान करने वाली थी। हम और करण जौहर की मां हैरान रह गए।
यह खबर भी पढ़ें: Be Happy: अभिषेक से लेकर फरहान तक इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया अनोखे पिता का किरदार, दर्शकों को खूब भाया
शाहरुख के निकलने से पहले हो गया हादसा
शाहरुख ने कहा 'हम जागे, करण की मां ने हमें टीवी दिखाई औह हमने सोचा यही वह जहाज है जिसे हमारा क्रू ले जाने वाला था, वह इसीलिए हमें ये खबर दिखा रही थीं। हमारे निकलने से ठीक पहले एक भयानक हादसा हो गया। मेरे रूम के नीचे मीडिया वाले आ गए, वो लोग मेरा इंटरव्यू करना चाह रहे थे और मैं इस तरह था कि मैं क्या हो गया?'
यह खबर भी पढ़ें: Dino Morea: सैफ अली खान की सीरीज ‘तांडव’ को लेकर डिनो मोरिया ये क्या कह गए, क्यों नहीं बनेगा दूसरा पार्ट?