सऊदी अरब के लोगों की तारीफ की
शाहरुख खान ने कहा, 'यहां आना हमेशा अच्छा लगता है। मुझे पहले वाले दिन याद हैं। यह पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गया है। वापस आकर अच्छा लग रहा है।' उन्होंने सऊदी अरब में अपने फैंस से मिले प्यार पर कहा 'यह जानकर कि यहां के लोगों को मेरा काम पसंद है अच्छा लग रहा है। मुझे लगता है कि यहां सब लोग बहुत मिलनसार, प्यारे और मेहमाननवाज हैं।'
छुट्टी मनाना चाहते हैं शाहरुख खान
सऊदी अरब में शूटिंग पर शाहरुख खान ने कहा 'मुझे यहां की जगहें बहुत पसंद हैं। मैं जहां-जहां भी गया हूं, वहां की संस्कृति, लोग और खाना बहुत अच्छा लगा है। यहां आकर अच्छा लगता है। काश मैं और ज्यादा समय बिता पाता। पिछली बार मैंने लगभग 12 दिन बिताए थे, लेकिन अब मैं यहां रुकना चाहता हूं और काम के लिए नहीं, बल्कि छुट्टी मनाना चाहता हूं।'
फंक्शन में शामिल हुए सितारे
शाहरुख खान के अलावा जॉय अवॉर्ड में मिली बॉबी ब्राउन, केटी पेरी और ली जंग-जे मौजूद थे। अपने एक्स हैंडल पर, बॉलीवुड एक्टर ने सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरपर्सन तुर्की अलशेख के साथ एक बातचीत शेयर की और लिखा, 'मेरे दोस्त, हमेशा खुशी होती है। फंक्शन शानदार था। जॉय अवॉर्ड्स का आधा दशक पूरा होने पर बधाई।'
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान अगली बार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इसमें शाहरुख के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार होंगे।