फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओ ओ जाने जाना' गाने पर झूमे शाहरुख और सलमान, पब्लिक ने भी दिया साथ; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 19 Nov 2025 07:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: शाहरुख खान और सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों इस वीडियो में एक दूसरे के साथ स्टेप्स मैच कर रहे हैं। आप भी देखें वीडियो।
विज्ञापन
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान तीन दशकों से भी ज्यादा समय से दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों कलाकार अक्सर किसी न किसी इवेंट में मिलते रहते हैं। ऐसे ही एक इवेंट में दोनों ने सलमान के मशहूर गाने 'ओ ओ जाने जाना' पर जमकर डांस किया। यह 'परफॉर्मेंस' कुछ समय पहले का है लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान और सलमान खान एक दूसरे के साथ डांस स्टेप्स मैच कर रहे हैं। दोनों फॉर्मल ड्रेस में हैं। डांस करते हुए दोनों काफी खुश हैं। दोनों स्टार जब स्टेज पर डांस कर रहे हैं, तो उनके सामने जो लोग मौजूद हैं वह भी उनके साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो देखकर लगता है कि यह क्लिप किसी शादी समारोह की है।
 

एक दूसरे की फिल्म में किया कैमियो
साल 2003 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में सलमान खान ने कैमियो किया था। वहीं सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख खान ने कैमियो किया था। 


मुश्किल में एसएस राजामौली! भगवान हनुमान पर बयानबाजी करना पड़ा भारी; इस संस्था ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन

शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : Facebook
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर बिजी हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2020 में भारत-चीन सरहद पर हुए विवाद पर आधारित है।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली है। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें