फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: जब शाहरुख खान ने बताया था जवान बने रहने का राज, कहा- मैं खुद को रोकता नहीं...

Mon, 28 Apr 2025 04:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan on Fitness: अभिनेता शाहरुख खान 59 साल के होने के बावजूद बहुत फिट हैं। कई सालों पहले शाहरुख खान ने बताया था कि वह फिट रहने के लिए क्या खाते हैं और क्या करते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं शाहरुख के बारे में।
विज्ञापन
शाह रुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'पठान' फिल्म में शाहरुख खान ने सबको अपनी फिटनेस से हैरान कर दिया था। शाहरुख खान फिल्हाल 59 साल के हैं, लेकिन अब भी वह फिट दिखते हैं। शाहरुख खान ने एक बार बताया था कि किन वजहों से वह अभी भी फिट और यंग हैं। उन्होंने बताया था कि वह क्या खाते हैं और क्या नहीं।

विज्ञापन

खाने में क्या खाते हैं शाहरुख
कई साल पहले आर जे देवांगना के साथ बातचीत में शाहरुख खान ने अपनी सेहत के बारे में बताया था। शाहरुख ने कहा था 'मैं हमेशा प्राकृतिक खाने पर ध्यान देता हूं। मैं दिन में दो बार जरूर खाता हूं, दोपहर में और शाम को। इसके अलावा मैं कुछ भी नहीं खाता। मुझे पकवान पसंद नहीं। मेरे खाने में अक्सर स्प्राउट्स, भुना हुआ मुर्गा, ब्रोकली और दाल होते हैं। मैं ये खाना बहुत दिनों से खा रहा हूं।'
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर उठाए गए अभिनेता के कदम का यूजर्स ने किया स्वागत, बोले- आप पर फख्र है

शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान अपने आपको नहीं रोकते हैं
शाहरुख खान ने कहा 'अगर मैं किसी के घर खाना खाने जाता हूं, तो मैं वह खाता हूं जो वो प्यार से खिलाते हैं। चाहे वह बिरयानी, रोटी, पराठा, घी में पका खाना हो या लस्सी हो। मैं जब दूसरों के साथ खाना खाता हूं तो मैं अपने आपको नहीं रोकता।'

रात को शूट करना पसंद करते हैं शाहरुख
कई लोगों को पता है कि शाहरुख खान रात में काम करना पसंद करते हैं। वह रात में शूट करना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा 'मैं अक्सर सुबह 5 बजे सोता हूं, जब लोग अपने दिन की शुरूआत करते हैं। शूटिंग के दिनों में मैं 9-10 बजे सुबह उठता हूं। रात को देर से आता हूं। कई बार 2 बजे तक। इसके बाद नहाता हूं और एक्सरसाइज करता हूं। फिर सोता हूं।'
Aamir Ali: संजीदा शेख के पूर्व पति ने अंकिता कुकरेती के बारे में कही बड़ी बात, बोले- वह मेरे सबसे करीब है
विज्ञापन

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के काम की बात करें तो वह जल्द ही संजय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। बताया जाता है कि फिल्म में अभिषेक बच्चन और सुहाना खान हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें