फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Come Fall In Love: अपने पहले प्यार पर दिल लुटाने शाहरुख पहुंचे लंदन, झूम उठे डीडीएलजे पर बने नाटक के कलाकार

Wed, 14 May 2025 03:14 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Shah Rukh Khan: अभिनेता शाहरुख खान एक बार फिर लंदन पहुंचे हैं। इस बार वो अपनी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की एक खास उपलब्धि और फिल्म पर आधारित म्यूजिकल ड्रामा के लिए वहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच सरहद पर बने तनाव के बीच लंदन से मुंबई लौट आए अभिनेता शाहरुख खान फिर से लंदन पहुंच गए हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे)’ पर बन रहे म्यूजिकल नाटक का उद्घाटन वहां 29 मई को होने वाला है। इससे पहले लंदन के लीसेस्टर स्क्वॉयर पर डीडीएलजे से शाहरुख और काजोल की कालजयी जोड़ी की एक आकर्षक मुद्रा का विमोचन भी होना है।

विज्ञापन


ये सारा कार्यक्रम इसी महीने प्रस्तावित रहा है लेकिन पहलगाम में आतंकियों के हमले में भारतीय पर्यटकों की हत्या और उसके बाद पाकिस्तान के भीतर तक भारतीय सेना की धमक ने हालात बदल दिए थे। शाहरुख खान इसी के चलते भारत लौट आए थे। लेकिन, उनका दिल शायद लंदन में ही रह गया। इसी के चलते जैसे ही सरहद पर हालात सुधरे, वह फिर से लंदन पहुंच गए अपनी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ पर बन रहे संगीत नाटक ‘कम फाल इन लव’ की टीम से मिलने।
यह संगीत नाटक मूल फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा ही निर्देशित करने वाले हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ साल 1995 में अपनी रिलीज के बाद से ही मुंबई में लगातार चल रही है और इस साल अपनी रिलीज के 30 साल पूरे करने जा रही है। संगीत नाटक में सिमरन की भूमिका निभा रहीं अभिनेता जैना पंड्या तो लंदन में शाहरुख को देखकर अपने होश ही खो बैठीं। उन्होंने बताया, “शाहरुख खान से मिलना और उन्हें रिहर्सल रूम में पाकर बहुत बड़ा सम्मान था। उन्होंने शो के लिए जो समय और समर्थन दिया, वह अद्भुत रहा। हमने उन्हें कुछ दृश्यों पर फुल ड्रेस रिहर्सल भी करके दिखाई।”
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ginny Wedss Sunny 2: 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' की हुई घोषणा, यामी-विक्रांत का पत्ता साफ, नजर आएगी यह नई जोड़ी

नाटक ‘कम फाल इन लव’ में फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की कहानी में राज वाली भूमिका एशले डे ने निभाई है, संगीत नाटक में उनका नाम रॉज है। इस मुलाकात के दौरान शाहरुख ने उन्हें कुछ खास टिप्स दिए। वह बताते हैं, “शाहरुख जब हमारे बीच आए, तो पूरा माहौल ही बदल गया। उन्होंने सारे कलाकारों को गले लगाकर मुबारकबाद दी और हर बढ़िया काम की दिल खोलकर तारीफ की।” इस मौके पर संगीतकार विशाल-शेखर भी मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़ें: Kingdom: विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, जानिए क्या है फिल्म की नई रिलीज डेट

शाहरुख से लंदन में मिलने के बाद विशाल ददलानी ने कहा, “शाहरुख का हमारी वर्कशॉप में आना एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक अनुभव था। राज ने रॉज से मुलाकात की। यह एक बेहद खास पल था! सबसे जरूरी बात – उन्हें हमारे गाने, कलाकारों की आवाजें और ऊर्जा बहुत पसंद आई।” वहीं शेखर शेखर रवजियानी के मुताबिक, “शाहरुख खान की सेट पर अचानक उपस्थिति पूरी टीम के लिए एक यादगार और दिल को छू लेने वाला अनुभव था। उनकी मौजूदगी ही सब कुछ कहती है। असली 'राज' से मिलना पूरी टीम के लिए सौभाग्य की बात थी। थिएटर शाहरुख के दिल के बेहद करीब है क्योंकि उनका करियर वहीं से शुरू हुआ था।”

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें