फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान क्यों नहीं बन सके काजोल-ट्विंकल के शो का हिस्सा? खुद बताई वजह; एक्ट्रेस से मांगी माफी

Fri, 05 Dec 2025 11:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' का हिस्सा क्यों नहीं बन सके, इसके बारे में उन्होंने बात की है। उन्होंने काजोल और ट्विंकल खन्ना से माफी भी मांगी है।
विज्ञापन
शाहरुख खान, काजोल-ट्विंकल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां आ चुकी हैं। इसमें सलमान खान, आमिर खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और कृति सेनन जैसे लोगों का नाम शामिल है। इस शो में शाहरुख खान अब तक शामिल नहीं हो पाए। शाहरुख खान ने खुद इस बारे में बात की है कि वह इस शो का हिस्सा क्यों नहीं बन पाए।
विज्ञापन

इस वजह से शो में नहीं जा सके शाहरुख
बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ बातचीत में शाहरुख खान ने बताया 'मैं एक फिल्म में काम कर रहा हूं। मैंने काजोल को इसके बारे में बताया। मुझे चोट भी लग गई थी। मुझे बुरा लग रहा था। मुझे शो में जाना चाहिए था।'

किंग - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान हुए शर्मिंदा
शाहरुख खान ने आगे कहा 'शो में नहीं जाने को लेकर मैं शर्मिंदा हूं। मैं काजोल और ट्विंकल से सॉरी बोलता हूं। आपको बता दूं कि मैंने सारे एपिसोड देखे हैं। मैं शो में नहीं गया इसे लेकर मैं पछता रहा हूं। इसलिए मैंने सारे एपिसोड देखे।' 
आपको बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'किंग' की शूटिंग में लगे हैं। एक्टर को हाल ही में हाथ में चोट लगी थी। इस वजह से कुछ दिनों के लिए शूटिंग रोक देनी पड़ी।

शादी के चार दिन बाद काम पर लौटीं सामंथा रुथ प्रभु, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी; छूटी नहीं हाथों की मेहंदी

विज्ञापन

शाहरुख ने मूर्ति का अनावरण किया
हाल ही में काजोल और शाहरुख खान लंदन में थे। दोनों ने 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के पोज वाली कांस्य की मूर्ति का अनावरण किया था। शाहरुख खान ने इस मौके का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 30 साल पूरे होने के मौके पर आज लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण करते हुए बहुत खुशी हो रही है!'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें